Edinbox Hindi
JAF Fellowship in Australia: A Golden Opportunity for Those Pursuing a Career in Agricultural Research

ऑस्ट्रेलिया में JAF फेलोशिप: कृषि शोध में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

JAF Fellowship in Australia: A Golden Opportunity for Those Pursuing a Career in Agricultural Research

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कृषि और खाद्य प्रणाली से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यहां कई तरह की स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है जॉन ऑलराइट फेलोशिप (John Allwright Fellowship – JAF), जो ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख एग्रिकल्चरल रिसर्च फेलोशिप मानी जाती है।

यह फेलोशिप ‘ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर इंटरनेशनल एग्रिकल्चरल रिसर्च (ACIAR)’ द्वारा चलाई जाती है और इसका उद्देश्य विकासशील देशों में वैज्ञानिक क्षमता को बढ़ाना, संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना और कृषि में नवाचार को बढ़ावा देना है।

क्या है JAF फेलोशिप?

JAF एक मेरिट-आधारित अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप है, जिसके तहत ACIAR समर्थित रिसर्च प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे विकासशील देशों के वैज्ञानिकों और अर्थशास्त्रियों को ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में मास्टर बाय रिसर्च, या पीएचडी प्रोग्राम पूरा करने का मौका मिलता है।

इस समय 15 ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज में 39 फेलो पढ़ाई कर रहे हैं। यहां से रिसर्च पूरा करने के बाद ये विशेषज्ञ अपने देशों में कृषि क्षेत्र में नए समाधान व तकनीकें विकसित करने में योगदान देते हैं।

फेलोशिप का उद्देश्य 

इस फेलोशिप के तीन मुख्य लक्ष्य हैं—

– रिसर्चर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक रिसर्च ट्रेनिंग देना

– कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाना

– स्थायी कृषि, जलवायु अनुकूल खेती और नए इनोवेशन को प्रोत्साहन देना

ACIAR का मानना है कि कृषि से जुड़े चुनौतियों का समाधान तभी संभव है जब विकासशील देशों के शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर की रिसर्च सुविधा मिले। 

कौन आवेदन कर सकता है?

JAF की पात्रता सीधे तौर पर ACIAR भागीदार देशों से जुड़ी है। आवेदन वही कर सकते हैं जो वर्तमान में ACIAR द्वारा फंडेड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हों या हाल ही में इन परियोजनाओं से जुड़े हों और कृषि क्षेत्र में पेशेवर योगदान देने के इच्छुक हों। यह फेलोशिप केवल उन लोगों को दी जाती है जो अपने देश में एग्रीकल्चर सेक्टर को आगे बढ़ाने की इच्छा रखते हैं।

फेलोशिप की शर्तें: क्या है जरूरी?

JAF फेलोशिप मिलने के साथ कुछ नियम भी अनिवार्य हैं: 

  1. एकेडमिक ईयर के अनुसार फेलोशिप

यह स्कॉलरशिप सिर्फ उसी शैक्षणिक वर्ष के लिए मान्य होती है, जिसमें इसे जारी किया गया है।

  1. कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया के साथ अनुबंध

फेलोशिप प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को एक आधिकारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसमें वह सभी नियमों और शर्तों का पालन करने का वादा करता है।

  1. पढ़ाई पूरी करके वापस अपने देश लौटना अनिवार्य

फेलोशिप पाने वाले रिसर्चर को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कम से कम दो साल तक अपने देश में रहकर काम करना होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिसर्च स्किल्स ऑस्ट्रेलिया में हासिल की गई है, और स्थानीय समुदाय और कृषि सेक्टर के विकास में योगदान दें।

अगर कोई फेलो इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसकी फेलोशिप रद्द भी की जा सकती है।

क्यों है यह फेलोशिप खास?

यह कार्यक्रम कृषि, खाद्य प्रणाली, जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण विकास और स्थायी खेती पर केंद्रित है। एशिया–प्रशांत के कई विकासशील देशों के शोधकर्ताओं को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष यूनिवर्सिटीज में विश्वस्तरीय लैब व रिसर्च सुविधाओं तक पहुंच मिलती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद स्थानीय स्तर पर कृषि नीतियों और परियोजनाओं में योगदान करने का अवसर मिलता है।

जॉन ऑलराइट फेलोशिप विकासशील देशों के उन शोधकर्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया की उन्नत रिसर्च प्रणाली और ACIAR की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मिलकर इसे वैश्विक स्तर की सबसे प्रतिष्ठित एग्रिकल्चर स्कॉलरशिप में शामिल करती हैं।

कृषि से जुड़ी रिसर्च में करियर बनाने वाले युवा वैज्ञानिकों के लिए यह फेलोशिप न सिर्फ एक शैक्षणिक अवसर है, बल्कि अपने देश के लिए सकारात्मक बदलाव लाने का मौका भी है। 

 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed