Edinbox Hindi
Why are Indian students and workers returning from Britain?

केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, 26 दिसंबर तक करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, 26 दिसंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और पहले से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। KVS ने कुल 2499 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती केवल KVS के मौजूदा टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी kvsangathan.nic.in पर जाकर 12 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदनों का सत्यापन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि लिखित परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नियुक्तियां लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन के माध्यम से की जाएंगी।

पदों का विवरण

कुल 2499 रिक्तियों में श्रेणीवार वितरण इस प्रकार है—

सामान्य वर्ग: 1712 पद

अनुसूचित जाति (SC): 525 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 262 पद

योग्यता मानदंड

KVS भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed अनिवार्य।

TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर): ग्रेजुएशन, B.Ed और CTET पेपर-2 उत्तीर्ण होना जरूरी।

अन्य पद: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक की योग्यता, पद के अनुसार लागू होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले विस्तृत योग्यता शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यान से पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया

प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, हेड मास्टर, TGT, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए चयन लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE) से होगा।

फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  1. kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  2. संबंधित भर्ती लिंक पर Apply Now पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सब्मिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

KVS की यह भर्ती उन कर्मचारियों के लिए एक अहम अवसर है, जो संगठन के भीतर पदोन्नति और करियर ग्रोथ की तलाश में हैं। समय सीमा से पहले आवेदन कर सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed