Edinbox Hindi
IIT खड़गपुर ने फैकल्टी भर्ती अभियान शुरू किया, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक कई पदों पर आवेदन खुले

IIT खड़गपुर ने फैकल्टी भर्ती अभियान शुरू किया, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक कई पदों पर आवेदन खुले

IIT खड़गपुर ने फैकल्टी भर्ती अभियान शुरू किया, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक कई पदों पर आवेदन खुले

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत फैकल्टी पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने विभिन्न विभागों, केंद्रों और स्कूलों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया IIT खड़गपुर के आधिकारिक ERP पोर्टल पर शुरू हो चुकी है।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री और प्रथम श्रेणी या उसके बराबर अंक होना अनिवार्य है।

कानून के पदों (RGSIPL) के लिए विशेष योग्यता निर्धारित की गई है:

– एलएलबी के बाद एलएलएम (प्रथम श्रेणी) और पीएचडी आवश्यक है।

अनुभव की शर्तें

संस्थान ने अलग-अलग पदों के लिए अनुभव के स्पष्ट मानक तय किए हैं:

1. प्रोफेसर

– कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव

– इनमें से 4 वर्ष का अनुभव IIT, IISc या समान स्तर के राष्ट्रीय संस्थानों में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में होना चाहिए।

2. एसोसिएट प्रोफेसर

– कुल 6 वर्ष का अनुभव

– इनमें से कम से कम 3 वर्ष का अनुभव असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में होना चाहिए।

3. असिस्टेंट प्रोफेसर

– कम से कम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य

– पीएचडी पूरी करने के बाद की स्थायी नौकरी की अवधि अनुभव में शामिल नहीं की जाएगी।

– अनुभव शिक्षण, शोध या संबंधित क्षेत्र का हो सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

IIT खड़गपुर की फैकल्टी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों से होकर होगा:

– शैक्षणिक योग्यता और शोध कार्य का मूल्यांकन

– प्रकाशित शोध पत्र, रिसर्च योगदान

– वीडियो प्रेजेंटेशन (अगर मांगा गया हो)

– विभागीय इंटरैक्शन

चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभाग या केंद्र द्वारा चर्चा के लिए बुलाया जाएगा

यह प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकती है

– अंतिम इंटरव्यू

व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा

आवेदन करने के स्टेप्स

इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

– IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

– फैकल्टी भर्ती (Faculty Recruitment) से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

– ERP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।

– लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।

– शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रिसर्च से जुड़ी जानकारी सही-सही दर्ज करें।

– आवश्यक दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, शोध प्रकाशन) अपलोड करें

– सभी विवरण अच्छी तरह जांचकर आवेदन सबमिट करें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर

IIT खड़गपुर का यह विशेष भर्ती अभियान देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में फैकल्टी करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उच्च स्तरीय शोध, शिक्षण और नवाचार के लिए प्रसिद्ध IIT खड़गपुर में नौकरी न केवल प्रतिष्ठा देती है, बल्कि मजबूत शैक्षणिक करियर की दिशा भी तय करती है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed