Edinbox Hindi
UNICEF के साथ काम करने का सुनहरा मौका, नए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

UNICEF के साथ काम करने का सुनहरा मौका, नए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

UNICEF के साथ काम करने का सुनहरा मौका, नए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेन फंड (UNICEF) ने दुनिया भर के युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का रास्ता खोल दिया है। बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करने वाली यह संस्था लगभग हर देश में सक्रिय है, जिसके चलते यहां लगातार नई भर्तियों और इंटर्नशिप के अवसर निकलते रहते हैं। इसी क्रम में UNICEF ने अपने नए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह अवसर अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, पीएचडी स्कॉलर्स और हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवाओं—सभी के लिए खुला है। यानी जो छात्र वैश्विक विकास और मानवीय सेवाओं की दिशा में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह इंटर्नशिप एक मजबूत शुरुआत साबित हो सकती है।

UNICEF क्या है और यहां इंटर्नशिप क्यों खास है?

1946 में स्थापित UNICEF आज 190 देशों में काम कर रहा है। बच्चों के जीवन और अधिकारों की सुरक्षा इसका मुख्य उद्देश्य है। संस्था स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और हिंसा से सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करती है। साथ ही यह दुनिया में बच्चों के लिए टीकों का सबसे बड़ा प्रदाता भी है।

UNICEF के साथ काम करने का मतलब है कि इंटर्न को दुनिया की सबसे प्रभावशाली मानवीय संस्थाओं में से एक की कार्यशैली को समझने और उसके साथ जुड़ने का मौका मिलता है। यहां उन्हें सीनियर एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे उनके करियर की नींव मजबूत होती है।

इंटर्नशिप कितनी लंबी है और क्या फायदे मिलेंगे?

UNICEF की यह इंटर्नशिप 6 हफ्तों से 26 हफ्तों के बीच हो सकती है। यह फुल-टाइम या पार्ट-टाइम—दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इंटर्न्स को प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो उनके दैनिक खर्चों को कवर करने के लिए है। इसके अलावा यात्रा और वीज़ा से जुड़े खर्चों के लिए भी एकमुश्त राशि दी जाती है।

इंटर्न को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास और मानवीय मुद्दों पर काम करने का मौका मिलता है। साथ ही दुनिया भर के प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्क बनाने का भी अवसर मिलता है, जो भविष्य में करियर को नई दिशा दे सकता है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

UNICEF ने इस इंटर्नशिप के लिए कुछ प्रमुख शर्तें तय की हैं:

– आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

– वह बैचलर्स, मास्टर्स या पीएचडी प्रोग्राम में हो या पिछले दो सालों में ग्रेजुएशन पूरा कर चुका हो।

– अंग्रेजी, फ्रेंच या स्पेनिश—इनमें से किसी एक भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

– अकादमिक रिकॉर्ड मजबूत होना चाहिए।

– आवेदक का कोई रिश्तेदार UNICEF में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

जिनके पास पहले से संबंधित क्षेत्र का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। इच्छुक उम्मीदवार UNICEF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की इंटर्नशिप चुन सकते हैं। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ और अपडेटेड सीवी अपलोड कर आवेदन पूरा करना होगा।

UNICEF की वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो गाइड से छात्र आवेदन की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।

अगर आप वैश्विक स्तर पर मानवीय कार्यों में योगदान देना चाहते हैं और सीखते हुए करियर बनाना चाहते हैं, तो UNICEF की यह इंटर्नशिप एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed