Edinbox Hindi
NCISM भर्ती 2026: आयुष मंत्रालय में मेंबर के पदों पर आवेदन शुरू, 30 मार्च अंतिम तिथि

NCISM भर्ती 2026: आयुष मंत्रालय में मेंबर के पदों पर आवेदन शुरू, 30 मार्च अंतिम तिथि

NCISM भर्ती 2026: आयुष मंत्रालय में मेंबर के पदों पर आवेदन शुरू, 30 मार्च अंतिम तिथि

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अनुभवी आयुर्वेद और अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों के लिए अहम खबर है। भारत सरकार के Ministry of AYUSH ने National Commission for Indian System of Medicine (NCISM) में मेंबर (आईएसएम) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 6 पद भरे जाएंगे। इनमें

3 सदस्य – चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड

3 सदस्य – आचार संहिता एवं पंजीकरण बोर्ड

इन पदों में 3 सीटें आयुर्वेद से संबंधित विशेषज्ञों के लिए हैं, जबकि 3 पद भारतीय चिकित्सा प्रणाली (ISM) की अन्य मान्य पद्धतियों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए हैं। यह भर्ती वरिष्ठ और अनुभवी पेशेवरों के लिए है, जो नीति और नियामक स्तर पर योगदान दे सकें।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।

साथ ही, उम्मीदवार का राज्य चिकित्सा परिषद, भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद या NCISM के साथ पंजीकरण होना जरूरी है।

अनुभव की बात करें तो कम से कम 15 वर्ष का कार्य अनुभव चिकित्सा क्षेत्र में होना चाहिए। इनमें से कम से कम 7 वर्ष का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास से जुड़े कार्य में विभाग प्रमुख या संगठन प्रमुख के रूप में होना चाहिए।

आवेदक की अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें।

फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरें। इसके साथ मांगे गए दस्तावेज संलग्न करें।

भरा हुआ आवेदन पत्र डाक के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा:

सचिव, आयुष मंत्रालय, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023।

ध्यान रहे कि आवेदन 30 मार्च तक मंत्रालय के पते पर पहुंच जाना चाहिए।

क्यों महत्वपूर्ण है यह भर्ती

NCISM भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के शिक्षा मानक, पंजीकरण और आचार संहिता को नियंत्रित करने वाली प्रमुख वैधानिक संस्था है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त सदस्य देशभर में आयुर्वेद और अन्य भारतीय चिकित्सा प्रणालियों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अनुभवी चिकित्सकों और शिक्षाविदों के लिए यह अवसर नीति निर्माण और नियामक ढांचे को मजबूत करने का मंच प्रदान करता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed