Edinbox Hindi
Japan MEXT Scholarship 2027: A Fully Funded Opportunity for Indian Students

जापान MEXT स्कॉलरशिप 2027: भारतीय छात्रों के लिए फुली फंडेड पढ़ाई का बड़ा मौका

Japan MEXT Scholarship 2027: A Fully Funded Opportunity for Indian Students

विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन करने का सपना देखने वाले कई छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अक्सर बजट होती है। ऐसे छात्रों के लिए जापान सरकार एक बड़ा अवसर लेकर आई है। जापान के शिक्षा मंत्रालय MEXT ने वर्ष 2027 के लिए अपनी प्रतिष्ठित फुली फंडेड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस से लेकर हवाई यात्रा तक, हर खर्च सरकार वहन करती है।

आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

इस स्कॉलरशिप की रिसर्च स्टूडेंट कैटेगरी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को अप्रैल, सितंबर या अक्टूबर 2027 से जापान में अपने कोर्स की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

किन कोर्सों के लिए मौका?

MEXT स्कॉलरशिप दो मुख्य पोस्ट-ग्रेजुएशन ट्रैक के लिए उपलब्ध है—

मास्टर्स प्रोग्राम: 2 साल की रेगुलर डिग्री

डॉक्टोरल (PhD) प्रोग्राम: 3 साल की रेगुलर डिग्री

जिन छात्रों को जापानी भाषा का ज्ञान नहीं है, उनके लिए पढ़ाई शुरू होने से पहले 6 महीने का जापानी लैंग्वेज ट्रेनिंग कोर्स भी शामिल है।

कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

MEXT स्कॉलरशिप अपनी उदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है। पीएचडी विद्‍यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षक लाभ मिलते हैं।

मासिक स्टाइपेंड: लगभग 1,45,000 येन (करीब ₹85,300)

ट्यूशन और अन्य फीस: एडमिशन, ट्यूशन और एग्जाम फीस पूरी तरह माफ

हवाई यात्रा: भारत से जापान तक आने-जाने का टिकट भी सरकार उपलब्ध कराएगी

चयन प्रक्रिया कठिन

इस स्कॉलरशिप की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष करीब 3,170 आवेदकों ने आवेदन किया था, जबकि सीटें मात्र 50 थीं। ऐसे में चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जाती है।

आवेदन कैसे करें?

MEXT स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को अपना रिसर्च प्लान तैयार करना होगा। आवेदक को जापान की किसी यूनिवर्सिटी में एक उपयुक्त एकेडमिक एडवाइजर भी ढूंढना होगा और उनके शोध क्षेत्र के अनुसार अपना प्लान जमा करना होगा।

आवेदन फॉर्म और विस्तृत जानकारी के लिए छात्र भारत में जापान के दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है, जो बिना आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।

 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed