Edinbox Hindi
DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Defence Research and Development Organisation के तहत काम करने वाली Naval Materials Research Laboratory ने इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह इंटर्नशिप महाराष्ट्र के अंबरनाथ स्थित एनएमआरएल केंद्र में आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को रक्षा अनुसंधान से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने तय की गई है और इस दौरान छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कुल 20 सीटों पर होगा चयन

एनएमआरएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए कुल 20 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

संस्था का कहना है कि यह कार्यक्रम छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें रक्षा अनुसंधान और प्रयोगशाला आधारित प्रोजेक्ट्स का व्यावहारिक अनुभव भी देगा।

कौन कर सकता है आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए बीई और बीटेक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे।

बीई और बीटेक छात्रों के लिए पिछली सेमेस्टर परीक्षा में कम से कम 7.0 CGPA होना जरूरी है। वहीं एमएससी छात्रों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य रखे गए हैं।

उम्मीदवार का All India Council for Technical Education या University Grants Commission से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है और केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकेंगे।

इन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन

इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए कई तकनीकी और साइंस विषयों को शामिल किया गया है। इनमें केमेस्ट्री, फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसे विषय शामिल हैं।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और ऑनलाइन इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को एनएमआरएल की ओर से आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार करके mmg.nmrl@gov.in पर भेज सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की इंटर्नशिप छात्रों को डिफेंस रिसर्च सेक्टर को करीब से समझने और भविष्य में रिसर्च आधारित करियर बनाने में मदद कर सकती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed