
Chandigarh University ने AI Fest 2026 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन पर केंद्रित देश का पहला विश्वविद्यालय-नेतृत्व वाला बड़ा फेस्ट बताया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 19 से 21 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें 48 घंटे तक लगातार गतिविधियां चलेंगी और 50 से अधिक इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
इस फेस्ट में AI हैकाथॉन, एक्सपर्ट टॉक सेशन, इनोवेशन चैलेंज, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप और टीम एक्टिविटी का मिश्रण देखने को मिलेगा। उद्देश्य है कि छात्रों और प्रतिभागियों के नए विचारों को व्यावहारिक AI और टेक्नोलॉजी समाधानों में बदला जाए। आयोजन में देश-विदेश से 1,000 से अधिक टीमों, 60,000 से ज्यादा छात्रों और प्रतिभागियों, 500 से अधिक स्टार्टअप्स के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही लगभग 1 करोड़ रुपये के ग्लोबल सर्टिफिकेशन और अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
AI हैकाथॉन और बड़े इनाम
AI Fest 2026 के तहत कई हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
‘AI Hack Matrix – AI for Good: Solutions for Social Impact’ (20-21 फरवरी) में विजेता टीम को 1,50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक प्रभाव डालने वाले AI समाधान तैयार करना है।
‘Genesis-X’ (20-21 फरवरी) में विजेता टीम को 2,50,000 रुपये तक की इनामी राशि मिलेगी।
‘Resilient India’ (19 फरवरी) में 1,50,000 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं
‘Apex Ad Sprint’ (20-21 फरवरी) में 1 करोड़ रुपये के सर्टिफिकेशन और 3,00,000 रुपये तक की नकद राशि दी जाएगी।
ड्रोन, रोबोटिक्स और अन्य प्रमुख इवेंट
फेस्ट के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘Drone Forge’ (20 फरवरी) शामिल है, जिसमें ड्रोन डिजाइन, वर्कशॉप और फ्लाइट गतिविधियां होंगी। इसमें 1,00,000 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
‘Proto War 1.0’ (20-21 फरवरी) में 1,50,000 रुपये, ‘Mapathon 2.0’ (20-21 फरवरी) में 3,50,000 रुपये और ‘Nationwide Moot Court 2026’ (20-21 फरवरी) में 2,17,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।
‘PCB InnovateX with Altium’ (20-21 फरवरी) में हार्डवेयर विशेषज्ञों के लिए 4,45,000 रुपये तक की इनामी राशि रखी गई है।
इसके अलावा ‘AI Quest for Sustainability’, ‘Tech for Truth: AI in Criminal Investigations’, ‘Robotics Skill Challenge’ और फैशन-टेक थीम पर आधारित ‘TechCouture’ जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
स्टार स्पीकर्स भी होंगे शामिल
AI Fest 2026 में कई प्रसिद्ध वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इनमें उद्यमी Ankur Warikoo, टेक क्रिएटर Shlok Srivastava, Anil Jain, Ronnie Screwvala और Sandeep Jain जैसे नाम शामिल हैं।
पिछले आयोजनों में Diljit Dosanjh, Katrina Kaif, Akshay Kumar, Philip Kotler, Anupam Mittal और Aman Gupta जैसी हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं।
AI और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए AI Fest 2026 नेटवर्किंग, इनोवेशन और बड़े पुरस्कार जीतने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।




Add comment