
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। Indian Institute of Technology Roorkee की ओर से उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in
पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार 17 मई 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज माना गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
17 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो अलग-अलग शिफ्ट में किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र किसी एक पेपर में अनुपस्थित रहता है, तो उसे मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
JEE Advanced 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी हॉल टिकट में शामिल किए गए हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को सावधानी से जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण या IIT रुड़की से संपर्क करें।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए “JEE Advanced 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज कर लॉगिन करें। जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो।
परीक्षा पैटर्न में इस बार कोई बदलाव नहीं
IIT रुड़की ने जानकारी दी है कि JEE Advanced 2026 के परीक्षा पैटर्न में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित होगी और दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
JEE Advanced देश के 23 IIT समेत कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।




Add comment