
उच्च शिक्षा संस्थान तेजी से अपने डिजिटल कार्यक्रमों का विस्तार कर रहे हैं और ऑनलाइन बिजनेस एजुकेशन अब केवल रिकॉर्डेड लेक्चर या पारंपरिक डिस्टेंस लर्निंग तक सीमित नहीं रह गई है। बदलती तकनीक और रोजगार बाजार की जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय अब नए शिक्षण मॉडल, उद्योग सहयोग और उभरती तकनीकों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बना रहे हैं, ताकि छात्रों को भविष्य की कार्यस्थल चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।
इसी दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए ATLAS SkillTech University ने ATLAS Online की शुरुआत की है। इसके तहत विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (UGC-DEB) से स्वीकृत ऑनलाइन MBA और BBA कार्यक्रम लॉन्च किए हैं। इन कार्यक्रमों को विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बिजनेस एजुकेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, AI को पूरे पाठ्यक्रम में एक व्यावहारिक उपकरण के रूप में शामिल किया गया है, जिससे छात्र निर्णय लेने, रणनीति बनाने और समस्याओं के समाधान जैसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षमताओं को विकसित कर सकें। ऑनलाइन MBA कार्यक्रम में Microsoft के सहयोग से विकसित Generative AI (GenAI) Mastery Track भी शामिल किया गया है।
लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर पर रहेगा फोकस
ATLAS SkillTech University का कहना है कि इन कार्यक्रमों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक उद्योग परियोजनाओं पर भी काम कर सकें। छात्रों को कॉर्पोरेट लीडर्स के साथ मास्टरक्लास में भाग लेने और अपने व्यावहारिक कार्यों का पोर्टफोलियो तैयार करने का अवसर मिलेगा।
छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन केवल पारंपरिक परीक्षाओं के आधार पर नहीं किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष ‘Builder Score’ प्रणाली विकसित की गई है, जिसे फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसका उद्देश्य छात्रों की व्यावहारिक समझ और वास्तविक कार्य क्षमता का आकलन करना है।
Google, Netflix और Deloitte जैसी कंपनियों के विशेषज्ञों से सीखने का मौका
विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिक्षण मॉडल में उद्योग सहभागिता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा Google, Netflix, Bain & Company, BCG, JP Morgan, P&G, Deloitte, IBM, KPMG, PwC, Accenture, Ogilvy, Sony, Mondelez International, Dentsu, Edelman, JLL, Dr Reddy’s Laboratories, Landor, boAt, upGrad और Motilal Oswal जैसी कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा।
विश्वविद्यालय का दावा है कि उसके पास दुनिया भर के 65 से अधिक विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी और 550 से अधिक हायरिंग पार्टनर्स का नेटवर्क है।
फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मिलकर कराएंगे पढ़ाई
इन कार्यक्रमों में लाइव फैकल्टी सेशन, उद्योग विशेषज्ञों के इंटरैक्टिव सत्र, पीयर लर्निंग, प्रोग्रेस ट्रैकिंग और रियल-टाइम डाउट सॉल्विंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार, शिक्षण मॉडल में 60:40 का फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट अनुपात रखा गया है। छात्रों को INSEAD और National University of Singapore (NUS) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े शिक्षकों और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही पाठ्यक्रम को समय-समय पर तकनीकी बदलावों और उद्योग की जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाएगा।
नेतृत्व और निर्णय क्षमता पर भी होगा मूल्यांकन
विश्वविद्यालय का कहना है कि AI और तकनीकी कौशल के अलावा छात्रों की नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, सहयोगात्मक कार्यशैली और निर्णय लेने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष Human Edge Index विकसित किया गया है, जिसे फैकल्टी द्वारा मान्यता प्राप्त है।
ATLAS SkillTech University के सह-संस्थापक और एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट सिद्धार्थ शाहानी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बिजनेस एजुकेशन को उद्योग की वर्तमान जरूरतों के अधिक करीब लाना है, ताकि छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर नेटवर्किंग का लाभ भी मिल सके।
2026 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि ऑनलाइन MBA और BBA कार्यक्रमों के 2026 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।




Add comment