Edinbox Hindi

दुनिया के सामने जिसका सिर मुंडवाया, उसकी ही पत्नी को ट्रंप ने अमेरिका का शिक्षा मंत्री बनाया

डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के शपथ लेने में अभी काफी वक्‍त है लेकिन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कई बड़े पदों पर अपने कैबिनेट के साथियों का चुनाव किया है। उन्होंने पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की CEO और पेशेवर रेस्लर लिंडा मैकमोहन (Linda McMahon) को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि वो पहले भी ट्रंप सरकार का हिस्सा रह चुकीं हैं। मैकमोहन ने साल 2017 से लेकर 2019 तक ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लघु व्यवसाय प्रशासन का नेतृत्व किया था। वह दो बार अमेरिकी सीनेट के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार भी रह चुकीं हैं। हालांकि, वो दोनों बार चुनाव में असफल रहीं। वो WWE के संस्थापक विंस मैकमोहन की पत्नी हैं।

ट्रम्प ने उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास जताया है। ट्रंप ने कहा है कि वह देश भर में सार्वभौमिक स्कूल विकल्प को बढ़ावा देने के लिए जबरदस्त काम करेंगी। साल 2009 में लिंडा मैकमोहन ने कनेक्टिकट बोर्ड ऑफ एजुकेशन में एक वर्ष तक काम किया।

ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि हम शिक्षा को वापस राज्यों में भेजेंगे और लिंडा उन प्रयासों का नेतृत्व करेंगी। उन्‍हें सरकार में लगभग 4,000 पदों को भरने का काम सौंपा गया है। शिक्षा में मैकमोहन के अनुभव के बारे में, ट्रम्प ने कनेक्टिकट बोर्ड ऑफ एजुकेशन में उनके दो साल के कार्यकाल और एक निजी कैथोलिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी में न्यासी बोर्ड में 16 साल के कार्यकाल का हवाला दिया। मैकमोहन ने 2009 में WWE छोड़ दिया था। 

उल्लेखनीय है कि लिंडा मैकमोहन वही महिला हैं, जिनके पति विंस मैकमोहन का सिर ट्रंप WWE के रिंग में सबके बीच में मुंडवा चुके हैं। 17 साल पुराने इस वाक्‍ये के फोटो और वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहे हैं। दरअसल, यह नाटकिय घटना साल 2007 में WWE रेसलमेनिया-23 के दौरान हुई थी। मेगा इवेंट “बैटल ऑफ़ द बिलियनेयर्स” के दौरान 1 अप्रैल, 2007 को रिंग में कथित झगड़े के दौरान ट्रंप ने विंस मैकमोहन का सिर मुंडवा दिया था। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed