Edinbox Hindi
बिहार में फिर सरकारी लापरवाही उजागर, चपरासी भर्ती के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो छपी

बिहार में फिर सरकारी लापरवाही उजागर, चपरासी भर्ती के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो छपी

बिहार में फिर सरकारी लापरवाही उजागर, चपरासी भर्ती के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो छपी

बिहार में सरकारी प्रक्रियाओं में लापरवाही का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ समय पहले आवास प्रमाण पत्र पर जानवरों की तस्वीर छपने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना हुई थी। अब इसी तरह की चूक जिला एवं सत्र न्यायालय की भर्ती प्रक्रिया में देखने को मिली है, जहां चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई। यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल से सामने आया है। धावा गांव के रहने वाले रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। इस वर्ष जब प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित हुई तो वह उत्साहित था, लेकिन जैसे ही उसने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया, वह हैरान रह गया। रितेश ने चार से पांच बार एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, लेकिन हर बार उस पर कुत्ते की ही तस्वीर दिखाई दी। उसका कहना है कि आवेदन के समय उसने अपनी सही फोटो अपलोड की थी, फिर भी एडमिट कार्ड पर जानवर की तस्वीर छप जाना बेहद चौंकाने वाला है।

रितेश ने इस त्रुटि की शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी तरह का सुधार नहीं किया गया है। उसकी परीक्षा 15 मार्च को होनी है, और उसे डर है कि इस गलती के चलते परीक्षा केंद्र में प्रवेश भी नहीं मिलेगा। रितेश और उसके परिवार ने मांग की है कि समय रहते इस गलती को ठीक किया जाए, ताकि परीक्षा के दिन उसे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह मामला एक बार फिर राज्य में सरकारी प्रक्रियाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में ऐसी तकनीकी और प्रशासनिक त्रुटियां उनकी मेहनत और भविष्य को प्रभावित करती हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि संबंधित विभाग कितनी जल्दी इस गलती को सुधारता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed