Edinbox Hindi
CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, 10 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकता है जारी; इस बार दो फेज में होगी परीक्षा

CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, 10 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकता है जारी; इस बार दो फेज में होगी परीक्षा

CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, 10 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकता है जारी; इस बार दो फेज में होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 10th Result 10 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है, जिसके कारण परिणाम दो चरणों में तैयार किए जाएंगे।

दो फेज में होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

इस साल सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को दो फेज में आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्य परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और उनका रिजल्ट अप्रैल में घोषित किया जाएगा।

दूसरी तरफ, दूसरे फेज की परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित होंगी, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

अप्रैल में आने वाले मुख्य रिजल्ट में जो छात्र फेल होंगे, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकेंगे।

इसके अलावा, जिन छात्रों को अपने अंक सुधारने हैं, वे भी परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास हो चुके होंगे, उन्हें केवल 3 विषयों—विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान या भाषाओं में से—किसी भी तीन की परीक्षा देने की अनुमति होगी।

5 मई से 20 मई तक हो सकता है एग्जाम

बोर्ड की ओर से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, दूसरे फेज की परीक्षाएं 5 मई से 20 मई 2026 के बीच आयोजित हो सकती हैं।

इसकी डेटशीट रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, दूसरे चरण का परिणाम जून 2026 में घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट कैसे चेक करेंगे?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन सरल स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे:

– आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

– होम पेज पर एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

– रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।

– आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पासिंग सर्टिफिकेट कब मिलेगा?

छात्रों को पासिंग सर्टिफिकेट दोनों चरणों की परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही जारी किया जाएगा। यानी जब दूसरा फेज पूरा होकर अंतिम रिजल्ट घोषित होगा, तब ही छात्रों को अंतिम मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed