Edinbox Hindi
Uttarakhand Board Results 2026: Akshat Gopal Tops Class 10; Geetika Pant and Sushila Mehndiratta Are the Toppers in Intermediate

उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, इंटर में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता टॉपर

Uttarakhand Board Results 2026: Akshat Gopal Tops Class 10; Geetika Pant and Sushila Mehndiratta Are the Toppers in Intermediate

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए।

इस बार हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.20% के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक यानी 98% के साथ टॉप किया।

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,15,252 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल रहे।

परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 88.03% और छात्राओं का 96.08% दर्ज किया गया।

इंटरमीडिएट में कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा, जिसमें छात्र 81.93% और छात्राएं 88.09% सफल रहीं।

बोर्ड ने बताया कि टॉपर छात्रों को सम्मानित करने की तैयारी भी की जा रही है।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed