Edinbox Hindi
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित: बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित: बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित: बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में जारी परिणामों में इस बार भी बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। कुल 92.02% छात्र-छात्राएं पास हुए, जो बीते वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी है। 

इस साल विज्ञान, कला और वाणिज्य—तीनों संकायों के शीर्ष स्थानों पर छात्राओं का दबदबा नजर आया। टॉप-3 में कुल 14 छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। विज्ञान वर्ग में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में अंशित कुमार 496 अंक (99.2%) के साथ सबसे आगे रहे। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में यशस्वनी चौहान, कृषिका और अयान तीनों ने 491 अंक (98.2%) के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। बोर्ड ने इस बार कुल 105 स्टूडेंट्स की टाॅपर्स लिस्ट जारी की है। टॉपर्स लिस्ट में 10वीं रैंक पाने वाले स्टूडेंट हैं। यानी हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 105 स्टूडेंट्स ने टाॅप 10 में जगर बनाई है, इसमें78 लड़कियां और 27 लड़के शामिल हैं।=

इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 74,637 सफल घोषित किए गए, जबकि 308 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिंग आधारित परिणामों में भी दिलचस्प रुझान देखने को मिला। 40,828 पुरुष छात्रों में से 36,888 ने परीक्षा पास की, जबकि 40,281 महिला परीक्षार्थियों में से 37,749 छात्राओं ने सफलता पाई, जो बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

सामान्य वर्ग में 40,462 में से 37,576 विद्यार्थी पास हुए, जबकि SC वर्ग में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र सफल रहे। सभी वर्गों में उत्तीर्णता दर मजबूत रही, जिससे इस बार के नतीजों को संतोषजनक माना गया है।

परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। अब स्ट्रीम-वाइज टॉपर सूची पर नजर डालें तो तस्वीर और स्पष्ट होती है। विज्ञान में शायला कश्यप के बाद दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और काशी शर्मा रहीं, दोनों ने 493 अंक (98.6%) हासिल किए। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा और नितिन कुमार ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए।

कला संकाय में पहले स्थान पर अंशित कुमार के बाद आरुषि दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 495 अंक (99%) मिले। वहीं शाम्या बड़जात्या ने 494 अंक (98.8%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कला स्ट्रीम में कांगड़ा और सिरमौर जिलों के छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा।

वाणिज्य संकाय में इस बार शीर्ष रैंक पर छात्राओं की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से यशस्वनी चौहान, कृषिका और अयान रहीं। दूसरे स्थान पर अंजलि, मुस्कान और जाहन्वी ने 489 अंक (97.8%) हासिल किए। तीसरे स्थान पर अक्षिमा पठानिया, मुस्कान ठाकुर और रिधिमा रहीं, जिन्होंने 488 अंक (97.6%) प्राप्त किए।

कुल मिलाकर, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम न केवल बेहतर रहे, बल्कि बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राज्य की अकादमिक उपलब्धियों में एक और सकारात्मक अध्याय जोड़ दिया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed