Edinbox Hindi
यूपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट जारी, कटऑफ को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल; जानिए आगे क्या होगा

यूपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट जारी, कटऑफ को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल; जानिए आगे क्या होगा

यूपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट जारी, कटऑफ को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल; जानिए आगे क्या होगा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट, फाइनल आंसर की और कटऑफ 7 मई को जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। बोर्ड ने विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब 2.7 गुना अभ्यर्थियों यानी 12,333 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया है।

रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर कटऑफ और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई अभ्यर्थियों ने कटऑफ अपेक्षा से अधिक होने पर सवाल उठाए हैं और भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की है।

कितनी रही यूपी SI भर्ती 2025 की कटऑफ

यह परीक्षा कुल 400 अंकों की थी। जारी कटऑफ में सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक रही, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग की कटऑफ सबसे कम दर्ज की गई। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है।

वर्ग

पुरुष कटऑफ

महिला कटऑफ

अनारक्षित (UR)

369.87854

360.50336

ओबीसी (OBC)

364.56024

353.76545

ईडब्ल्यूएस (EWS)

364.41142

353.22001

एससी (SC)

350.91474

337.94120

एसटी (ST)

334.65475

306.91905

 

कटऑफ जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने इसकी तुलना पिछली यूपी SI भर्ती 2021 से करनी शुरू कर दी है। उस भर्ती में सामान्य वर्ग की कटऑफ 302.09405 थी, जबकि एसटी वर्ग की कटऑफ 223.33388 तक गई थी। इस बार कटऑफ में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

सोशल मीडिया पर पारदर्शिता की मांग

रिजल्ट सामने आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ उम्मीदवारों का दावा है कि अनुमानित अंक अधिक होने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कम अंकों वाले अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची में शामिल है।

एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि 14 फरवरी की दूसरी शिफ्ट में उसके लगभग 355 अंक बन रहे थे, लेकिन मेरिट में नाम नहीं आया। ऐसे अभ्यर्थी अब स्कोरकार्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि नॉर्मलाइजेशन के बाद वास्तविक अंक स्पष्ट हो सकें।

वहीं कुछ यूजर्स ने EWS और OBC कटऑफ के बेहद कम अंतर पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी अधिक कटऑफ की उम्मीद छात्रों और शिक्षकों दोनों को नहीं थी, जिससे चयन प्रक्रिया को लेकर संदेह पैदा हो रहा है।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें क्या हैं

सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड से कई जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। इनमें सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करना सबसे प्रमुख मांग है।

इसके अलावा उम्मीदवार DV और PST के लिए चयनित 12,333 अभ्यर्थियों की विस्तृत मेरिट सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सूची में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, परीक्षा शिफ्ट, रॉ मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक शामिल किए जाने चाहिए।

कई यूजर्स ने शिफ्ट-वाइज नॉर्मलाइजेशन डेटा सार्वजनिक करने और संशोधित आंसर की में हटाए गए प्रश्नों को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की भी मांग की है। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत भी बताई ताकि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

अब चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा

लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन यानी DV कराया जाएगा। इसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।

इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक तय किए गए हैं।

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर तैयार की जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed