Edinbox Hindi
पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 94.52% छात्र पास, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 94.52% छात्र पास, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 94.52% छात्र पास, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Punjab School Education Board) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 94.52 प्रतिशत छात्र सफल रहे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस बार फरीदकोट जिले के जैतो की छात्रा हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। हरलीन को 650 में से 646 अंक मिले हैं। वहीं रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और गुरदासपुर की रिया रानी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दोनों छात्रों को 645 अंक प्राप्त हुए।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

पंजाब बोर्ड के जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.23 प्रतिशत रहा।

परीक्षा में कुल 2,69,505 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,54,744 छात्र सफल घोषित किए गए। छात्राओं की बात करें तो 1,27,753 में से 1,22,595 छात्राएं पास हुईं। वहीं 1,41,746 छात्रों में से 1,32,143 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

ट्रांसजेंडर छात्रों का 100% रिजल्ट

इस बार परीक्षा में शामिल सभी छह ट्रांसजेंडर छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस श्रेणी में पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा, जिसे शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

ग्रामीण छात्रों ने शहरों को छोड़ा पीछे

क्षेत्रवार आंकड़ों में ग्रामीण इलाकों के छात्रों का प्रदर्शन शहरी छात्रों से बेहतर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 95.35 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 92.98 फीसदी रहा।

स्कूल श्रेणियों की बात करें तो गैर-सरकारी स्कूलों का परिणाम सबसे बेहतर रहा। इन स्कूलों का पास प्रतिशत 95.97 फीसदी दर्ज किया गया। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 94.45 फीसदी रहा, जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन सबसे कम 89.68 फीसदी रहा।

2.84 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा इस वर्ष 1 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 2.84 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी आगे की पढ़ाई और स्ट्रीम चयन की तैयारी में जुट गए हैं।

ऐसे चेक करें PSEB 10वीं रिजल्ट 2026

छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।

अब “PSEB Matriculation Result 2026” लिंक चुनें और अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें। सबमिट बटन दबाने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

रिजल्ट देखने में किसी तरह की परेशानी होने पर छात्र बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed