Edinbox Hindi
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल, पास प्रतिशत में गिरावट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल, पास प्रतिशत में गिरावट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल, पास प्रतिशत में गिरावट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से कराई गई थीं।

इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से अपने पास रखें ताकि रिजल्ट देखने में किसी तरह की परेशानी न हो।

हर विषय में 33 प्रतिशत अंक जरूरी

CBSE के नियमों के अनुसार कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। बोर्ड की ग्रेडिंग प्रणाली में A से D तक के ग्रेड को पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड मिलने पर छात्र को फेल माना जाता है।

यदि किसी छात्र को एक या अधिक विषयों में E ग्रेड मिलता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा या दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है। बोर्ड जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी जारी कर सकता है।

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी होगी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed