
12वीं के बाद B.Sc in Forensic Investigation एक तीन वर्षीय स्नातक कोर्स है, जिसमें छात्रों को अपराधों की जांच और सबूतों के विश्लेषण की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इस कोर्स में यह सीखा जाता है कि अपराध स्थल (Crime Scene) की जांच कैसे की जाती है, फिंगरप्रिंट, डीएनए, हैंडराइटिंग और नकली दस्तावेजों की पहचान कैसे की जाती है। साथ ही, साइबर क्राइम और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे आधुनिक विषय भी पढ़ाए जाते हैं। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है जो अपराध जांच, विज्ञान और न्यायिक प्रणाली में योगदान देना चाहते हैं।
पात्रता (Eligibility): कौन कर सकता है ये कोर्स?
B.Sc Forensic Investigation में प्रवेश के लिए छात्रों का 12वीं कक्षा (10+2) विज्ञान संकाय से पास होना अनिवार्य है।
विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथ्स होना जरूरी है।
न्यूनतम अंक: अधिकांश कॉलेजों में 50–60% अंकों की आवश्यकता होती है।
प्रवेश प्रक्रिया: कुछ संस्थान मेरिट के आधार पर तो कुछ अपने एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन देते हैं।
प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं (Entrance Exams):
CUET UG
LPUNEST
KIITEE
SUAT
AIFSET
Jain Entrance Test
Christ University Entrance Test
B.Sc Forensic Investigation के शीर्ष कॉलेज:
कॉलेज का नाम स्थान
Institute of Forensic Science मुंबई, महाराष्ट्र
Bundelkhand University झांसी, उत्तर प्रदेश
SAGE University इंदौर, मध्य प्रदेश
Parul University वडोदरा, गुजरात
Amity University नोएडा, उत्तर प्रदेश
Lovely Professional University (LPU) जालंधर, पंजाब
University of Mumbai मुंबई, महाराष्ट्र
Sharda University नोएडा, उत्तर प्रदेश
Dr. Harisingh Gour University सागर, मध्य प्रदेश
Osmania University हैदराबाद, तेलंगाना
करियर विकल्प (Career Options):
B.Sc Forensic Investigation की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र निम्नलिखित क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं—
– Forensic Scientist
– Crime Scene Investigator
– Digital Forensics Expert
– DNA Analyst
– Toxicologist
– Forensic Engineer
– Private Investigator
– Lecturer/Teacher
इस कोर्स के बाद आपको CBI, Intelligence Bureau (IB), पुलिस विभाग, प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसियां, हॉस्पिटल्स, बैंक्स और लॉ फर्म्स जैसी संस्थाओं में काम करने का अवसर मिल सकता है।
सैलरी (Salary):
B.Sc Forensic Investigation करने के बाद शुरुआती वेतन ₹3 लाख से ₹5 लाख सालाना तक हो सकता है, यानी प्रति माह लगभग ₹25,000–₹40,000। अनुभव और विशेषज्ञता बढ़ने के साथ सैलरी ₹8 लाख या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। इस क्षेत्र में सरकारी और निजी दोनों सेक्टर में नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।




Add comment