
विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी अब एक पॉपुलर डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। इसकी मुख्य वजह यहां मिलने वाली सस्ती शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली विश्वविद्यालयें, कई तरह के कोर्सेज, मजबूत अर्थव्यवस्था, जीवंत संस्कृति, और भाषा सीखने के बेहतरीन अवसर हैं। जर्मनी की ज्यादातर पब्लिक यूनिवर्सिटीज में कोई फीस नहीं ली जाती है, और पश्चिमी यूरोप के देशों के मुकाबले यहां रहना-खाना भी सस्ता है। इसके अलावा, यहां विदेशी छात्रों को पढ़ाई के बाद जॉब के अच्छे अवसर भी मिलते हैं।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, जर्मनी के विश्वविद्यालयों ने अपनी अकादमिक प्रतिष्ठा के आधार पर उच्च स्थान प्राप्त किया है। यदि आप भी जर्मनी में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपको यहां के टॉप और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी होना चाहिए। आइए जानते हैं जर्मनी की टॉप-5 यूनिवर्सिटीज के बारे में, जो अकादमिक दृष्टिकोण से प्रमुख हैं और इनके फीस के बारे में भी जानें।
-
लुडविग-मैक्सिमिलियंस-यूनिवर्सिटैट मुनचेन (LMU म्यूनिख)
LMU म्यूनिख की स्थापना 1472 में हुई थी और यह जर्मनी की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे अक्सर ‘यूरोप के आईवी लीग’ का सदस्य कहा जाता है। यहां पर मेडिसिन, लॉ, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, फिलोसॉफी और मैथ्स के कोर्सेज उपलब्ध हैं। LMU म्यूनिख में औसत वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग 1,18,000 रुपये है। -
हम्बोल्ट-यूनिवर्सिटैट जू बर्लिन
हम्बोल्ट-यूनिवर्सिटैट जू बर्लिन की स्थापना 1810 में हुई थी और यह रिसर्च और अकादमिक स्वतंत्रता के लिए प्रसिद्ध है। इसे साइंस और एक्सप्लोरेशन में योगदान देने वाले विल्हेम और अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट के नाम पर रखा गया है। यहां पर हिस्ट्री, फिलोसॉफी, लॉ, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और जर्मन स्टडीज की पढ़ाई की जाती है। इसकी औसत वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग 1,18,000 रुपये है। -
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख (TUM)
TUM की स्थापना 1868 में हुई थी और यह जर्मनी की प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों में से एक मानी जाती है। इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए यह विश्वविद्यालय जर्मनी में सबसे बेहतर माना जाता है। यहां के पॉपुलर कोर्सेज में इंजीनियरिंग, मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री शामिल हैं। TUM में औसत वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग 1,18,000 रुपये है। -
फ्री यूनिवर्सिटैट बर्लिन (FU बर्लिन)
FU बर्लिन की स्थापना 1948 में हुई थी और यह अपने मजबूत रिसर्च फोकस के लिए प्रसिद्ध है। बर्लिन में स्थित इस विश्वविद्यालय में हिस्ट्री, फिलोसॉफी, लॉ, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी जैसे पॉपुलर कोर्सेज की पढ़ाई की जाती है। FU बर्लिन में औसत वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग 1,18,000 रुपये है। -
यूनिवर्सिटैट हीडलबर्ग
हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना 1386 में हुई थी और यह जर्मनी का सबसे पुराना और सम्मानित विश्वविद्यालय है। इसे अकादमिक उत्कृष्टता की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां पर मेडिसिन, लॉ, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और फिलोसॉफी के कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसकी औसत वार्षिक ट्यूशन फीस 1,18,000 रुपये है।
इन विश्वविद्यालयों में अध्ययन करना न केवल शैक्षिक दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि यहां छात्रों के लिए कई बेहतरीन करियर अवसर भी उपलब्ध हैं।




Add comment