Edinbox Hindi

बेहतरीन करियर की चाबी हैं ये विदेशी भाषाएं, इन्हें सीखकर आप पा सकते हैं हाई-पैकेज जॉब

आज के डिजिटल युग में विदेशी भाषाओं की जानकारी सिर्फ एक स्किल नहीं रही, बल्कि यह एक शानदार करियर का दरवाज़ा बन चुकी है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है और फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी या चीनी जैसी भाषाओं में रुचि रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। इन भाषाओं के कोर्स करके आप न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बेहतरीन सैलरी के साथ नौकरियां पा सकते हैं।

12वीं के बाद मिलती है प्रवेश की योग्यता
विदेशी भाषाओं में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करने के बाद करियर के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। देशभर की कई यूनिवर्सिटी और प्राइवेट कॉलेज फॉरेन लैंग्वेज कोर्स कराते हैं, जिनमें प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है।

एंट्रेंस टेस्ट के जरिए मिलता है एडमिशन
बीए इन फॉरेन लैंग्वेज कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट देना होता है। यह कोर्स चार वर्षों का होता है और इसके बाद एमए और पीएचडी तक की पढ़ाई भी की जा सकती है। AMU फिलहाल पांच भाषाओं—फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी और चीनी—में कोर्स उपलब्ध कराता है। डिग्री कोर्स के अलावा डिप्लोमा कोर्स भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है। AMU में पहले वर्ष की फीस लगभग ₹10,000 है, जो आगे के वर्षों में और कम हो जाती है।

करियर की अपार संभावनाएं
यदि कोई छात्र अपनी सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ विदेशी भाषा में डिग्री या डिप्लोमा करता है, तो उसे देश-विदेश में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। ग्लोबलाइज़ेशन के इस दौर में कॉरपोरेट, टूरिज्म, दूतावास, मीडिया और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में विदेशी भाषाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर काम करने के लिए अंग्रेज़ी भाषा में भी अच्छी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि प्रभावी इंग्लिश कम्युनिकेशन से करियर ग्रोथ की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed