
आज की तारीख में इंजीनियरिंग सिर्फ मशीनों और कोडिंग तक सीमित नहीं रह गई है। अब इंजीनियरिंग छात्र फाइनेंशियल सेक्टर में भी जबरदस्त करियर बना रहे हैं, और उन्हें करोड़ों रुपये के पैकेज तक मिल रहे हैं। IIT बॉम्बे के एक छात्र को साल 2024 में 3.67 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल पैकेज मिला, जो कि एक फाइनेंशियल इंजीनियरिंग रोल के लिए था। यह ऑफर मशहूर हेज फंड Jane Street की ओर से आया।
फाइनेंशियल इंजीनियरिंग क्यों बन रही है करियर की नई हॉट चॉइस?
फाइनेंशियल इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहाँ तकनीकी दक्षता और फाइनेंस की समझ का मेल अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है। डेटा एनालिसिस, फाइनेंशियल मॉडलिंग और रिस्क मैनेजमेंट जैसे स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि इन्वेस्टमेंट बैंक्स, हेज फंड्स और फाइनेंशियल सर्विस फर्म्स सीधे IITs जैसे टॉप कॉलेजों से हायरिंग कर रही हैं।
प्रमुख करियर ऑप्शंस
– क्वांट एनालिस्ट
– इन्वेस्टमेंट बैंकर
– फाइनेंशियल एनालिस्ट
– हेज फंड एनालिस्ट
– रिस्क मैनेजर
कौन-सी ब्रांचेस से ज्यादा स्कोप?
1. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE):
Python, R, C++, मशीन लर्निंग और अल्गो डेवलपमेंट की जानकारी CSE छात्रों को फाइनेंशियल इंजीनियरिंग में मजबूत बनाती है।
2. मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग (M&C):
क्वांट, डेटा स्ट्रक्चर और फाइनेंशियल मॉडलिंग में गहरी पकड़ होने से इन छात्रों को टॉप कंपनियां प्राथमिकता देती हैं।
3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग:
एनालिटिकल स्किल्स और प्रोग्रामिंग के साथ मजबूत मैथ्स बैकग्राउंड इन्हें ट्रेडिंग और रिस्क मैनेजमेंट में उपयुक्त बनाता है।
4. इंजीनियरिंग फिजिक्स / अप्लाइड मैथ्स:
प्रायबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और डेटा एनालिसिस के अच्छे ज्ञान के कारण ये छात्र भी काफी डिमांड में हैं।
क्या बाकी ब्रांच के छात्र भी जा सकते हैं इस क्षेत्र में?
हां, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त स्किल्स सीखनी होंगी:
– Python, R, MATLAB
– स्टैटिस्टिक्स और क्वांटिटेटिव फाइनेंस
– फाइनेंशियल मार्केट्स का बेसिक नॉलेज
– SQL और डेटा एनालिटिक्स
– अल्गो ट्रेडिंग टूल्स का अनुभव (जैसे QuantConnect, Kite API)
प्रमुख कॉलेजों में पैकेज स्थिति (2024-25)
सत्र 2024-25 के लिए प्रमुख IIT संस्थानों में प्लेसमेंट के दौरान उच्चतम और औसत पैकेज की जानकारी बेहद प्रभावशाली रही। IIT बॉम्बे में इस वर्ष का हाईएस्ट पैकेज ₹3.67 करोड़ रहा, जबकि औसत पैकेज ₹23.5 लाख प्रति वर्ष रहा। IIT मद्रास ने इस बार ₹4.3 करोड़ का उच्चतम पैकेज दर्ज किया, हालांकि औसत पैकेज की जानकारी उपलब्ध नहीं है। IIT दिल्ली में छात्रों को ₹1.5 करोड़ से अधिक का अधिकतम पैकेज मिला, वहीं औसत पैकेज ₹36.9 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। सबसे ऊँचा पैकेज IIT कानपुर में दर्ज किया गया, जो ₹5.5 करोड़ रहा, और यहाँ का औसत पैकेज ₹26.27 लाख प्रति वर्ष रहा।
फाइनेंशियल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। जिन छात्रों की रूचि डेटा, प्रोग्रामिंग और फाइनेंस में है, उनके लिए यह एक करोड़ों का करियर विकल्प बन सकता है।




Add comment