Edinbox Hindi

12वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म कोर्स, करियर-कमाई दोनों शानदार

अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करना है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है। आज हम आपको कुछ ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करके आप अच्छा खासा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन कोर्सेज के बारे में:

1. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग की काफी मांग है। इस कोर्स में आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और पे-पर-क्लिक (PPC) विज्ञापन जैसे विषयों की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मार्केटिंग एनालिटिक्स, मोबाइल मार्केटिंग और एफिलिएट मार्केटिंग भी शामिल होते हैं।

2. वेब डेवलपमेंट (Web Development)
अगर आपकी रुचि कंप्यूटर और इंटरनेट में है तो वेब डेवलपमेंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस कोर्स में HTML, CSS, JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं सिखाई जाती हैं और वेबसाइट बनाना सिखाया जाता है।

3. ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)
यदि आप क्रिएटिव हैं और डिज़ाइनिंग में रुचि रखते हैं तो यह कोर्स आपके लिए उपयुक्त है। इसमें आपको लोगो, पोस्टर, वेबसाइट और लेआउट डिजाइन करना सिखाया जाता है।

4. वीडियो एडिटिंग (Video Editing)
यूट्यूब से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, वीडियो एडिटिंग की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इस कोर्स में वीडियो एडिटिंग, कलर करेक्शन, ऑडियो एडिटिंग, मोशन ग्राफिक्स और वीडियो अपलोडिंग जैसे विषय सिखाए जाते हैं।

5. मोबाइल ऐप डेवलपमेंट (Mobile App Development)
हर दिन नए ऐप्स की जरूरत बढ़ रही है। इस कोर्स में आप एंड्रॉयड और iOS के लिए मोबाइल ऐप बनाना सीख सकते हैं, जो आज की तकनीकी दुनिया में एक शानदार करियर विकल्प है।

6. साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)
साइबर अटैक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस क्षेत्र में विशेषज्ञों की भारी मांग है। इस कोर्स में कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क को सुरक्षित रखने की तकनीक सिखाई जाती है।

7. कंटेंट राइटिंग (Content Writing)
अगर आपको लिखने का शौक है तो कंटेंट राइटिंग आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स में वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और मार्केटिंग कंटेंट तैयार करना सिखाया जाता है।

इन शॉर्ट टर्म कोर्स को करके आप जल्द ही अच्छी कमाई के साथ एक सफल करियर शुरू कर सकते हैं। अपने रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनें और अपने भविष्य को संवारें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed