Edinbox Hindi

कॉमर्स विदआउट मैथ्स के छात्र हैं आप? तो 12वीं के बाद ये कोर्स बना सकते हैं आपका करियर

हर छात्र का सपना होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे एक अच्छी नौकरी और स्थिर करियर मिले। लेकिन सही जानकारी और मार्गदर्शन की कमी कई बार छात्रों को असमंजस में डाल देती है, खासकर उन छात्रों को जिन्होंने 12वीं कॉमर्स बिना मैथ के की हो। यदि आप भी ऐसे ही छात्रों में से एक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है।

यहां हम कुछ ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेस बता रहे हैं, जिन्हें आप 12वीं कॉमर्स (विदआउट मैथ्स) के बाद कर सकते हैं और शानदार करियर बना सकते हैं।

12वीं के बाद कर सकते हैं ये प्रमुख कोर्सेस:

1. कंपनी सेक्रेटरी (CS)
कोर्स उपलब्धता: ICSI (Institute of Company Secretaries of India)
कोर्स अवधि: लगभग 3 साल
मैथ्स जरूरी है?: नहीं
करियर स्कोप: कॉर्पोरेट लॉ, कंपनी रजिस्ट्रेशन, लीगल एडवाइजरी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस

यह कोर्स छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर में लीगल और सेक्रेटेरियल कार्यों के लिए तैयार करता है।

2. बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
कोर्स अवधि: 3 साल
फोकस एरिया: बिजनेस मैनेजमेंट, एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग
मैथ्स जरूरी है?:  नहीं

जो छात्र मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए BMS एक बेहतरीन विकल्प है। इससे MBA के लिए भी मजबूत आधार बनता है।

3. बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes)
कोर्स अवधि: 4 साल
विशेषता: फैशन, ग्राफिक, एनीमेशन, प्रोडक्ट, टेक्सटाइल, फिल्म, UX/UI आदि
मैथ्स जरूरी है?:  नहीं

यदि आप क्रिएटिव फील्ड में रुचि रखते हैं, तो यह कोर्स आपको आर्ट और डिजाइन की दुनिया में ले जा सकता है।

4. B.Com LLB या BA LLB (5-वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम)
मैथ्स जरूरी है?:  नहीं
एंट्रेंस एग्जाम: CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट), LSAT आदि
करियर स्कोप: लॉ फर्म, कॉर्पोरेट लीगल टीम, वकालत, ज्यूडिशियरी, अकादमिक क्षेत्र

अगर आप लॉ में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह कोर्स दोनों विधिक और अकादमिक दृष्टिकोण से मजबूत विकल्प है।

मैथ न होने के बावजूद आपके पास कई करियर विकल्प मौजूद हैं। जरूरी है कि आप अपनी रुचि और ताकत को पहचानें और उसी अनुसार कोर्स का चयन करें। सही कोर्स से न सिर्फ शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि एक मजबूत प्रोफेशनल करियर की नींव भी रखी जा सकती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed