
CEOWorld ग्लोबल एजुकेशन रैंकिंग के अनुसार, उच्च शिक्षा के लिहाज से दुनिया के कुछ देश सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। आज जब विदेश में पढ़ाई महंगी हो गई है, इमिग्रेशन नीतियां सख्त हो चुकी हैं और नौकरियों का बाजार चुनौतीपूर्ण है, तो यह जानना जरूरी हो गया है कि किस देश का शिक्षा तंत्र सबसे मजबूत है। आइए जानते हैं ऐसे टॉप-10 देशों के बारे में जहां पढ़ाई के साथ बेहतर करियर की उम्मीद भी की जा सकती है।
1. ब्रिटेन
दुनिया का सबसे बेहतरीन हायर एजुकेशन सिस्टम ब्रिटेन में है। रसेल ग्रुप और ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज इसे नंबर वन बनाते हैं।
2. अमेरिका
दूसरे नंबर पर अमेरिका है। आईवी लीग और STEM कोर्सेस के लिए प्रसिद्ध यह देश भारतीय छात्रों का पसंदीदा गंतव्य है।
3. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। ग्लोबल रैंकिंग में इसके कई संस्थान शामिल हैं और पढ़ाई के बाद नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं।
4. नीदरलैंड
अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई, सुंदर परिवेश और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अनुकूल माहौल के कारण यह देश चौथे स्थान पर है।
5. स्वीडन
स्वीडन का शिक्षा मॉडल नवाचार, छात्र-कल्याण और लैंगिक समानता पर आधारित है। सरकारी निवेश इसे शीर्ष पर बनाए हुए है।
6. फ्रांस
साइंस पो और सोरबोन जैसे संस्थानों के कारण फ्रांस को छठा स्थान मिला है। यह ग्लोबल एजुकेशन का उभरता हब है।
7. डेनमार्क
वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए प्रसिद्ध डेनमार्क शिक्षा पर भारी निवेश करता है और यहां की यूनिवर्सिटीज ग्लोबल स्तर पर जानी जाती हैं।
8. कनाडा
भारतीय और एशियाई छात्रों के लिए कनाडा एक प्रमुख स्टडी डेस्टिनेशन है। इसका शिक्षा तंत्र विश्व में आठवें स्थान पर है।
9. जर्मनी
यहां की सरकारी यूनिवर्सिटीज में हायर एजुकेशन लगभग मुफ्त है। 99% साक्षरता दर और मजबूत सिस्टम इसे शीर्ष पर बनाए हुए हैं।
10. स्विट्जरलैंड
ETH ज्यूरिख और EPFL जैसे टॉप संस्थानों के साथ स्विट्जरलैंड का शिक्षा तंत्र ग्लोबल छात्रों के बीच लोकप्रिय है।
अगर आप विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो इन देशों का एजुकेशन सिस्टम आपकी सफलता की राह आसान बना सकता है। सही देश का चुनाव सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की कुंजी भी हो सकता है।




Add comment