Edinbox Hindi

विदेश में पढ़ाई का बढ़ता क्रेज: क्यों भारतीय छात्र कनाडा को दे रहे हैं प्राथमिकता?

आज के समय में “स्टडी अब्रॉड” यानी विदेश में पढ़ाई करने का सपना भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर कनाडा पढ़ाई के लिए सबसे पसंदीदा देशों में शुमार हो चुका है।

वर्तमान में 4 लाख से अधिक भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं और यह संख्या हर साल लगातार बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह है वहां की यूनिवर्सिटीज़ की शानदार शिक्षा गुणवत्ता और छात्रों को दिए जाने वाले व्यावहारिक अनुभव के अवसर।

क्यों है कनाडा पढ़ाई के लिए एक स्मार्ट विकल्प?
शिक्षा की गुणवत्ता: कनाडा की लगभग 30 यूनिवर्सिटी विश्व की शीर्ष रैंकिंग में शामिल हैं।

Co-op प्रोग्राम्स: पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें रियल-वर्ल्ड वर्क एक्सपीरियंस भी हासिल होता है।

पार्ट-टाइम काम की सुविधा: पढ़ाई के दौरान छात्र हर हफ्ते 20 घंटे तक पार्ट-टाइम काम कर सकते हैं।

पोस्ट-स्टडी वर्क परमिट: डिग्री पूरी होने के बाद छात्रों को 3 साल तक कनाडा में रहने और काम करने की अनुमति मिलती है।

अगर आप कम बजट में विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि कनाडा में कुछ ऐसी यूनिवर्सिटीज़ भी हैं जो कम फीस में बेहतरीन डिग्री और अनुभव प्रदान करती हैं।

कनाडा की 10 सबसे किफायती यूनिवर्सिटीज़
1. University of Northern British Columbia (UNBC)
स्थान: प्रिंस जॉर्ज, ब्रिटिश कोलंबिया
विशेषता: ग्रीन कैंपस, रिसर्च फोकस्ड
औसतन फीस: ₹9.60 लाख

2. MacEwan University
स्थान: एडमोंटन, अल्बर्टा
विशेषता: 2009 में यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त
औसतन फीस: ₹10.10 लाख

3. University of Manitoba
स्थान: मैनिटोबा
विशेषता: पश्चिमी कनाडा की पहली पब्लिक यूनिवर्सिटी (स्थापित 1877)
औसतन फीस: ₹10.23 लाख

4. University Canada West
स्थान: वैंकूवर
विशेषता: प्राइवेट फॉर-प्रॉफिट यूनिवर्सिटी
औसतन फीस: ₹10.67 लाख

5. Crandall University
स्थान: न्यू ब्रंसविक
विशेषता: पूर्वी कनाडा की सबसे किफायती यूनिवर्सिटीज़ में शामिल
औसतन फीस: ₹10.67 लाख

6. University of Prince Edward Island (UPEI)
स्थान: प्रिंस एडवर्ड आइलैंड
विशेषता: अटलांटिक कनाडा की सस्ती यूनिवर्सिटी
औसतन फीस: ₹10.67 लाख

7. Cape Breton University
स्थान: नोवा स्कोटिया
विशेषता: सस्ती और लोकप्रिय पब्लिक यूनिवर्सिटी
औसतन फीस: ₹10.79 लाख

8. University of Regina
स्थान: सास्केचेवान
विशेषता: उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और रिसर्च
औसतन फीस: ₹11.29 लाख

9. Mount Allison University
स्थान: न्यू ब्रंसविक
विशेषता: छोटा लेकिन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान
औसतन फीस: ₹11.61 लाख

10. Acadia University
स्थान: नोवा स्कोटिया
विशेषता: सस्ती और ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी
औसतन फीस: ₹11.61 लाख

कम बजट में ग्लोबल डिग्री पाना है तो कनाडा है सही रास्ता
यदि आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं और बजट आपकी चिंता है, तो कनाडा की ये यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकती हैं। कम फीस, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, काम के अवसर और पोस्ट-स्टडी वीज़ा — ये सभी मिलकर कनाडा को एक स्मार्ट, सुरक्षित और भविष्य-संवारने वाला डेस्टिनेशन बना देते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed