Edinbox Hindi

BTech के बिना भी बन सकते हैं टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट– ये हैं टॉप 5 हाई-इनकम कोर्स

आज के डिजिटल दौर में टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाने के लिए अब सिर्फ इंजीनियरिंग डिग्री (BTech) की ज़रूरत नहीं है। ऐसे कई शॉर्ट-टर्म, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स मौजूद हैं जो आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी जैसे हाई-डिमांड फील्ड्स में कुशल बनाते हैं। इन कोर्स को पूरा कर आप लाखों रुपये की सैलरी वाली जॉब पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 लोकप्रिय टेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में, जिन्हें बिना BTech किए भी किया जा सकता है।

1. Data Science and Analytics
करियर की रीढ़ बना डेटा
आज कंपनियां ग्राहक व्यवहार, सेल्स ट्रेंड और बिजनेस ग्रोथ समझने के लिए डेटा एनालिसिस पर निर्भर हैं। इसमें Python, SQL, Excel, और Machine Learning जैसे टूल्स का उपयोग होता है। डेटा साइंस कोर्स आपको सिखाता है कि कैसे डेटा की मदद से बिजनेस फैसले लिए जाएं और समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

संभावित करियर विकल्प:
– डेटा साइंटिस्ट
– डेटा एनालिस्ट
– मशीन लर्निंग इंजीनियर
– एआई स्पेशलिस्ट
– स्टैटिस्टिशियन
– रिसर्च साइंटिस्ट
– बिग डेटा एनालिस्ट
– डेटा इंजीनियर
– बिजनेस एनालिस्ट
– डेटा विजुअलाइज़ेशन एक्सपर्ट

2. Cyber Security
डिजिटल दुनिया का सुरक्षा कवच
साइबर अटैक के बढ़ते खतरे के बीच साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। Ethical Hacking, Information Security, Network Defense जैसे विषयों में आप खुद को माहिर बना सकते हैं।

3. Artificial Intelligence (AI) & Machine Learning (ML)
भविष्य की तकनीक में आज ही कदम रखें
AI और ML आज हर इंडस्ट्री की जरूरत बन चुके हैं — हेल्थकेयर, फाइनेंस, मार्केटिंग या ऑटोमेशन। AI-ML कोर्स में आपको स्मार्ट एल्गोरिद्म बनाना, मॉडल ट्रेनिंग और डेटा प्रोसेसिंग जैसे कौशल सिखाए जाते हैं।

4. UI/UX Design
टेक्नोलॉजी को मानवीय टच देने की कला
अगर आप क्रिएटिव हैं और डिज़ाइनिंग में रुचि रखते हैं, तो UI (User Interface) और UX (User Experience) डिज़ाइन एक बेहतरीन विकल्प है। यह कोर्स यह सिखाता है कि ऐप्स और वेबसाइट्स को कैसे यूजर-फ्रेंडली बनाया जाए।

5. Cloud Computing
डिजिटल स्टोरेज और सर्वर की नई दुनिया
AWS, Microsoft Azure, Google Cloud जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने की ट्रेनिंग लेकर आप एक क्लाउड इंजीनियर बन सकते हैं। क्लाउड टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ रही है, खासकर स्टार्टअप्स और MNCs में।

अगर आपके पास BTech की डिग्री नहीं है, तो भी आप इन टेक्नोलॉजी कोर्सेज के ज़रिए एक शानदार करियर बना सकते हैं। ये कोर्स ऑनलाइन, ऑफलाइन या हाइब्रिड फॉर्मेट में उपलब्ध हैं और कुछ तो 6 महीने में भी पूरे किए जा सकते हैं। आपके पास जिज्ञासा, सीखने का जुनून और मेहनत करने की लगन होनी चाहिए — बाक़ी रास्ते ये कोर्स खोल देंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed