Edinbox Hindi

इंजीनियरिंग vs आर्किटेक्चर: 12वीं के बाद क्या चुनें? 

अगर आप 12वीं साइंस स्ट्रीम से हैं और आगे क्या पढ़ना है—इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर—इसको लेकर उलझन में हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है। दोनों ही कोर्स प्रोफेशनल हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई, काम का तरीका और करियर ग्रोथ में बड़ा अंतर है। आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों फील्ड के बीच का अंतर।

इंजीनियरिंग क्या है?
इंजीनियरिंग एक तकनीकी क्षेत्र है, जिसमें छात्र मशीनों, तकनीक, सॉफ्टवेयर, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करते हैं।

कोर्स का नाम: B.Tech / B.E.
अवधि: 4 साल
एडमिशन प्रक्रिया: JEE Main, JEE Advanced
प्रमुख संस्थान: IITs, NITs, IIITs
फोकस: टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्विंग, प्रैक्टिकल स्किल्स, इनोवेशन

आर्किटेक्चर क्या है?
आर्किटेक्चर यानी वास्तुकला एक ऐसा क्षेत्र है, जो बिल्डिंग डिज़ाइन, स्ट्रक्चरल प्लानिंग, टाउन प्लानिंग और इंटीरियर डिज़ाइन जैसी चीजों पर केंद्रित होता है। यह कोर्स क्रिएटिव सोच के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान की भी मांग करता है।

कोर्स का नाम: B.Arch
अवधि: 5 साल
एडमिशन प्रक्रिया: NATA, JEE Paper 2
क्या सिखाया जाता है: स्केचिंग, 3D मॉडलिंग, AutoCAD, सस्टेनेबल डिज़ाइन
फोकस: डिज़ाइन, सौंदर्यशास्त्र और स्ट्रक्चरल प्लानिंग

नौकरी के अवसर कहां मिलते हैं?

इंजीनियरिंग के बाद:
– IT कंपनियाँ: TCS, Infosys, Wipro
– सरकारी संस्थान: DRDO, ISRO, PWD, BHEL, रेलवे
– स्टार्टअप्स और MNCs
– रोल्स: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, सिस्टम एनालिसिस आदि

आर्किटेक्चर के बाद:
– आर्किटेक्चर फर्म्स, रियल एस्टेट कंपनियाँ
– सरकारी विभाग: CPWD, नगर नियोजन विभाग, HUDCO
– फ्रीलांस आर्किटेक्ट या कंसल्टेंट
– रोल्स: नक्शा बनाना, डिजाइन अप्रूवल, साइट सुपरविजन

सैलरी में कौन आगे?
– इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की शुरुआती सैलरी ₹3–8 लाख सालाना के बीच होती है। IIT और NIT जैसे टॉप कॉलेजों से पढ़े छात्र ₹10–30 लाख तक के पैकेज भी पा सकते हैं।
– आर्किटेक्ट्स की शुरुआती सैलरी ₹3–5 लाख सालाना रहती है। लेकिन अनुभव और अच्छे प्रोजेक्ट मिलने पर इनकी कमाई तेजी से बढ़ती है, खासकर मेट्रो शहरों में प्रैक्टिस करने वालों के लिए।

तो क्या चुनें — इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर?
– अगर आपकी रुचि तकनीक, लॉजिक और इनोवेशन में है तो इंजीनियरिंग आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
– अगर आप क्रिएटिव हैं, डिज़ाइनिंग और विजुअल प्लानिंग में रुचि रखते हैं, तो आर्किटेक्चर आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी संभावनाएं हैं — बस जरूरी है कि आप अपनी रुचि, स्किल्स और लक्ष्य के अनुसार सही निर्णय लें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed