Edinbox Hindi

BTech में कौन सी ब्रांच है बेस्ट? अब IT ले रही है CSE की जगह

इंजीनियरिंग आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। हर साल लाखों छात्र BTech में एडमिशन लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर कौन-सी ब्रांच से बेहतर करियर और हाई पैकेज मिल सकता है। लंबे समय तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को सबसे लोकप्रिय और हाई सैलरी वाली ब्रांच माना जाता था। लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है और स्टूडेंट्स एक नए विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं।

कंप्यूटर साइंस का घटता क्रेज
कुछ साल पहले तक CSE ही नंबर-वन चॉइस हुआ करती थी। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और इंफोसिस जैसी कंपनियों में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट इसी ब्रांच से होते थे। लेकिन अब इंडस्ट्री की जरूरतें बदलने के साथ-साथ मिड-लेवल और टियर-2 कॉलेजों में CSE का पैकेज उतना आकर्षक नहीं रह गया है। यही वजह है कि छात्र अब अन्य ब्रांच की ओर झुक रहे हैं।

नई पसंद: IT ब्रांच
अब BTech Information Technology (IT) ब्रांच छात्रों की नई पसंद बन रही है। NIT कुरुक्षेत्र के प्लेसमेंट रिकॉर्ड बताते हैं कि IT ब्रांच का औसत प्लेसमेंट, CSE से भी बेहतर रहा है।

इस ब्रांच में भी प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी पढ़ाई होती है। फर्क इतना है कि यहां प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर ज्यादा फोकस दिया जाता है। यही कारण है कि कंपनियां अब IT ब्रांच के छात्रों को प्राथमिकता दे रही हैं।

कुल मिलाकर, अगर आप BTech करने की सोच रहे हैं और हाई पैकेज के साथ अच्छे करियर अवसर चाहते हैं, तो IT ब्रांच आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed