
उत्तर प्रदेश में कई ऐसी यूनिवर्सिटीज़ हैं, जहां से पढ़ाई करके छात्र न सिर्फ शानदार करियर बना सकते हैं बल्कि लाखों की कमाई भी कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)। एएमयू अपनी उच्चस्तरीय शिक्षा और बेहतरीन अकादमिक माहौल के लिए जानी जाती है। अगर आप भी यहां पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है—शैक्षणिक सत्र 2025-26 से यूनिवर्सिटी ने कुछ नए कोर्सेज शुरू किए हैं।
Best AMU Courses: एएमयू में शुरू हुए नए कोर्स
एएमयू में पहले से ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, सोशल साइंस और आर्ट्स जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं। अब नए सत्र से विश्वविद्यालय ने MTech, MBA, मेडिकल और PG डिप्लोमा जैसे कोर्स भी शुरू किए हैं।
AMU NAAC Grading: रैंकिंग और मान्यता
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में गिनी जाती है। NAAC ने एएमयू को A+ ग्रेड दिया है। 467.6 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस यूनिवर्सिटी में इस समय 300 से अधिक कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं।
AMU Admission Process: दाखिला कैसे लें?
एएमयू में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। कुछ कोर्सेज़ में प्रवेश CUET (Common University Entrance Test) के जरिए होता है, जबकि कई कोर्सेज़ के लिए यूनिवर्सिटी अपनी खुद की परीक्षा आयोजित करती है। अंडरग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।




Add comment