
अगर आपको बायोलॉजी का जुनून है और टेक्नोलॉजी भी उतनी ही पसंद है, तो बीटेक बायोइन्फॉर्मेटिक्स (BTech Bioinformatics) आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। यह कोर्स जीवविज्ञान और कंप्यूटर साइंस का अनोखा संगम है। इसमें आप सीखेंगे कि डीएनए, प्रोटीन और जीन जैसी जटिल बायोलॉजिकल जानकारी को कंप्यूटर और डाटा एनालिसिस की मदद से कैसे समझा और इंटरप्रेट किया जाए।
आज के समय में मेडिकल रिसर्च, हेल्थकेयर और दवा बनाने (Drug Discovery) के क्षेत्र में बायोइन्फॉर्मेटिक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
BTech Bioinformatics Course: 12वीं के बाद सुनहरा मौका
योग्यता: 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स/बायोलॉजी) में 50–60% अंक आवश्यक
एडमिशन प्रक्रिया: कुछ कॉलेज JEE Main जैसे नेशनल लेवल एग्जाम से एडमिशन देते हैं। कई संस्थान अपने एंट्रेंस टेस्ट भी कराते हैं।
आयु सीमा: कई जगह न्यूनतम 17 और अधिकतम 25 वर्ष
एडमिशन के लिए प्रमुख एग्जाम: CUET-UG, JEE Main, JEE Advanced, VITEEE, SRMJEEE, WBJEE, KEAM, MHT-CET
टॉप कॉलेज
– जामिया मिलिया इस्लामिया
– अमिटी यूनिवर्सिटी
– पुणे यूनिवर्सिटी
– जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च
– भारथियार यूनिवर्सिटी
इन संस्थानों में न सिर्फ बेहतरीन टीचिंग मिलती है, बल्कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलता है।
करियर और जॉब ऑप्शन्स
कोर्स पूरा करने के बाद आपके पास ढेरों करियर विकल्प होंगे। आप इनमें से किसी प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं:
– Bioinformatics Scientist
– Genomics Data Analyst
– Drug Discovery Scientist
– Biomedical Data Scientist
– Clinical Research Associate
– Healthcare IT Specialist
– Pharmaceutical Data Analyst
करियर स्कोप:
रिसर्च लैब्स, फार्मास्यूटिकल कंपनियां, अस्पताल और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स आपके लिए बड़े अवसर प्रदान करते हैं। अगर आपके पास प्रोग्रामिंग और डाटा एनालिसिस की स्किल्स हैं तो आपको आकर्षक सैलरी पैकेज भी मिल सकते हैं।




Add comment