Edinbox Hindi

कौन हैं Gen-Z और क्यों इन्हें कहा जाता है डिजिटल नेटिव पीढ़ी?

नेपाल में सरकार के खिलाफ शुरू हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। इन प्रदर्शनों का कोई एक चेहरा नहीं है, बल्कि इन्हें आगे बढ़ा रही है Gen-Z पीढ़ी। यह कोई राजनीतिक या सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि 1997 से 2012 के बीच जन्मी वह नई पीढ़ी है, जिसने तकनीक के साथ अपनी पहचान बनाई और अब समाज में बदलाव की अगुवाई कर रही है।

कौन हैं Gen-Z?
Gen-Z उन युवाओं की पीढ़ी है, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ। यानी करीब 15 साल की अवधि में पैदा हुए बच्चे इस समूह में आते हैं। साल 2025 तक, यह पीढ़ी दुनिया की लगभग 30% वर्कफोर्स बन चुकी है और अपनी सोच, जीवनशैली और तकनीकी आदतों से समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को प्रभावित कर रही है।

डिजिटल नेटिव पीढ़ी
Gen-Z को पहली डिजिटल नेटिव जनरेशन कहा जाता है, क्योंकि इनका बचपन इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की मौजूदगी में बीता है।
टेक्नोलॉजी के साथ सहज: ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और वर्क फ्रॉम होम इनके लिए सामान्य है।
सूचना को लेकर सतर्क: ये किसी भी जानकारी को परखते हैं और विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करते हैं।
मनोरंजन की नई सोच: TikTok जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर अब ये अधिक विशेषज्ञ और गहन जानकारी वाले स्रोतों पर ध्यान दे रहे हैं।

पैसों के मामले में समझदार
Gen-Z अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर भी गंभीर मानी जाती है। औसतन 19 साल की उम्र से ही ये बचत शुरू कर देते हैं। 2025 में 18 से 35 साल के करीब 61% युवा पैसों को लेकर चिंतित हैं। नौकरी की अनिश्चितता और महंगे घर इन्हें परेशान करते हैं, इसलिए यह साइड हसल (अतिरिक्त काम) को भी अपनाते हैं।

टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की जिंदगी
98% Gen-Z युवाओं के पास स्मार्टफोन है और लगभग 95% सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
मोबाइल-फर्स्ट जेनरेशन: 81% लोग मोबाइल पर ही प्रोडक्ट खोजते हैं और 85% नए प्रोडक्ट्स की जानकारी सोशल मीडिया से ही पाते हैं।
ऑनलाइन रिव्यू पर भरोसा: दोस्तों की राय जितना ही महत्व ये ऑनलाइन रिव्यू को भी देते हैं।

क्यों कहा जाता है Gen-Z?
अन्य पीढ़ियों ने तकनीक को बाद में अपनाया, लेकिन Gen-Z ने जन्म से ही डिजिटल लाइफस्टाइल पाई। इन्हें इंटरनेट और स्मार्टफोन से पहले की दुनिया का अनुभव नहीं है। इस वजह से ये पूरी तरह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन माने जाते हैं। इसी डिजिटल पहचान और आधुनिक जीवनशैली के कारण इन्हें Gen-Z कहा जाता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed