
अक्सर छात्र MBA और PGDM को लेकर उलझन में रहते हैं। दोनों ही कोर्स मैनेजमेंट और बिज़नेस स्किल्स सिखाते हैं और बैंकिंग, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, सेल्स, एचआर, फाइनेंस, सप्लाई चेन और आईटी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने का मौका देते हैं।
मुख्य अंतर
MBA: यूनिवर्सिटी से डिग्री, थ्योरी और रिसर्च पर ज़्यादा फोकस, रिसर्च/अकादमिक व सरकारी नौकरियों में उपयोगी।
PGDM: ऑटोनॉमस इंस्टिट्यूट्स से डिप्लोमा, प्रैक्टिकल और केस-स्टडी बेस्ड, इंडस्ट्री-फोकस्ड जॉब्स के लिए बेहतर।
पहलू MBA PGDM
प्रमाणपत्र यूनिवर्सिटी डिग्री डिप्लोमा (AICTE अप्रूव्ड)
फोकस थ्योरी और रिसर्च प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री एक्सपोजर
कंट्रोल यूनिवर्सिटी/UGC AICTE
करियर रिसर्च, अकादमिक, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेट, बिज़नेस, कंसल्टिंग
करियर ग्रोथ और पैकेज
– PGDM वाले स्टूडेंट्स को जल्दी इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलता है।
– MBA वालों की ग्रोथ कॉलेज/यूनिवर्सिटी की ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करती है।
शुरुआती पैकेज: ₹6–12 लाख/साल
अनुभव के बाद पैकेज: ₹20–30 लाख/साल तक
ज़रूरी स्किल्स
दोनों ही कोर्स छात्रों को लीडरशिप, कम्युनिकेशन, टीम मैनेजमेंट, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिसीजन मेकिंग जैसी स्किल्स देते हैं। PGDM में प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर होता है, जबकि MBA रिसर्च-ओरिएंटेड होता है।
टॉप कॉलेज
MBA: IIMs, FMS दिल्ली, JBIMS मुंबई, XLRI
PGDM: SP Jain, NMIMS, MDI गुरुग्राम, IMT गाज़ियाबाद
एडमिशन प्रोसेस
दोनों कोर्स में दाखिले के लिए CAT, XAT, MAT, CMAT या GMAT जैसी एंट्रेंस परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होता है।




Add comment