Edinbox Hindi
physiotherapy-a-satisfying-and-professional-healthcare-career

बदलते दौर की नई नौकरियां: अब डॉक्टर-इंजीनियर नहीं, ये हैं ट्रेंडिंग करियर

New Jobs in Changing Times: No More Doctors and Engineers, These Are the Trending Careers

वक्त के साथ दुनिया तेजी से बदली है — चाहे बात हो खान-पान की, लाइफस्टाइल की या फिर नौकरियों की। पहले करियर के कुछ तय रास्ते हुआ करते थे — डॉक्टर, इंजीनियर या शिक्षक बनना। लेकिन अब तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने जॉब वर्ल्ड को पूरी तरह बदल दिया है। आज कई ऐसे पेशे हैं जिनके बारे में कुछ साल पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं था। आइए जानते हैं ऐसी 5 ट्रेंडिंग नौकरियों के बारे में, जिनकी डिमांड आज सबसे ज्यादा है।

 

  1. यूट्यूबर / कंटेंट क्रिएटर (YouTuber / Content Creator)

सोशल मीडिया के इस दौर में कंटेंट क्रिएटर या इंफ्लुएंसर सबसे लोकप्रिय करियर में से एक बन चुके हैं। इनका काम होता है मनोरंजक या जानकारीपूर्ण वीडियो, रील्स या पोस्ट तैयार करना। अभिनय, एडिटिंग और पब्लिक इंटरैक्शन का हुनर रखने वालों के लिए यह शानदार विकल्प है। सफल क्रिएटर्स लाखों रुपये महीना कमा रहे हैं।

 

  1. सोशल मीडिया मैनेजर (Social Media Manager)

कुछ साल पहले तक इस प्रोफेशन का नाम भी किसी ने नहीं सुना था, लेकिन आज यह हर ब्रांड की जरूरत बन गया है। सोशल मीडिया मैनेजर का काम होता है— फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर किसी ब्रांड की उपस्थिति और एंगेजमेंट बढ़ाना। रणनीति बनाना, पोस्ट तैयार करना और ऑडियंस से जुड़ाव बनाए रखना इस काम का हिस्सा है। इस क्षेत्र में अनुभव होने पर सैलरी लाखों में होती है। 

 

  1. डाटा साइंटिस्ट (Data Scientist)

टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में “डाटा” ही सबसे बड़ी ताकत है। डाटा साइंटिस्ट कंपनियों के लिए जटिल डाटा को समझकर उसे उपयोगी जानकारी में बदलते हैं, ताकि बिजनेस बेहतर फैसले ले सके। भारत में इस क्षेत्र की मांग तेजी से बढ़ी है और इसमें करियर ग्रोथ के साथ पैकेज भी शानदार मिलता है।

 

  1. ऐप डेवलपर (App Developer)

स्मार्टफोन के युग में हर जरूरत के लिए एक ऐप मौजूद है — और इन्हें बनाने का काम करते हैं ऐप डेवलपर्स। ये पेशेवर एंड्रॉइड, iOS या वेब प्लेटफॉर्म्स के लिए एप्लिकेशन डिजाइन और डेवलप करते हैं। 2008 में इस प्रोफेशन की शुरुआत हुई थी, और अब इसकी मांग हर सेक्टर में बढ़ चुकी है। यह एक हाई-पेइंग टेक्निकल जॉब है।

 

  1. ड्रोन ऑपरेटर (Drone Operator)

ड्रोन टेक्नोलॉजी आने के बाद यह पूरी तरह नया करियर उभरा है। ड्रोन ऑपरेटर का काम होता है— ड्रोन को नियंत्रित कर फोटो, वीडियो या सर्वे से जुड़ा डेटा इकट्ठा करना। इसका इस्तेमाल मीडिया, रक्षा, कृषि, रियल एस्टेट और फिल्ममेकिंग तक में हो रहा है। अब कई कॉलेज और इंस्टीट्यूट्स ड्रोन ऑपरेशन पर शॉर्ट-टर्म कोर्स भी ऑफर करते हैं।

 

डिजिटल और टेक्नोलॉजी के इस युग में करियर के विकल्प पहले से कहीं ज्यादा विविध और रोमांचक हो गए हैं। अगर आप नई चीजें सीखने और बदलते ट्रेंड्स के साथ कदम मिलाने के लिए तैयार हैं, तो ये आधुनिक नौकरियां आपके लिए सफलता का नया रास्ता खोल सकती हैं।

 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed