Edinbox Hindi
12वीं के बाद करें कुछ अलग: ये 10 स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स दिला सकते हैं तेज़ करियर ग्रोथ

12वीं के बाद करें कुछ अलग: ये 10 स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स दिला सकते हैं तेज़ करियर ग्रोथ

12वीं के बाद करें कुछ अलग: ये 10 स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स दिला सकते हैं तेज़ करियर ग्रोथ

आज के दौर में करियर बनाने के लिए सिर्फ पारंपरिक डिग्री ही जरूरी नहीं रह गई है। कंपनियां अब ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनके पास प्रैक्टिकल स्किल्स और इंडस्ट्री से जुड़ा अनुभव हो। यही वजह है कि 12वीं के बाद स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये कोर्स कम समय में नौकरी के लिए तैयार करते हैं और कई क्षेत्रों में सीधे एंट्री का मौका देते हैं।

क्रिएटिव और टेक्निकल दोनों क्षेत्रों में विकल्प

अगर आपकी रुचि क्रिएटिव फील्ड में है, तो एनीमेशन और मल्टीमीडिया का कोर्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 2D-3D एनीमेशन, VFX और गेम डिजाइन जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं, जिनकी मांग फिल्मों, विज्ञापन और गेमिंग इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही है। इसी तरह गेम डिजाइनिंग का कोर्स भी युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है, जहां कहानी लिखने से लेकर कैरेक्टर डिजाइन और बेसिक कोडिंग तक सिखाई जाती है।

फैशन और लाइफस्टाइल में दिलचस्पी रखने वाले छात्र फैशन स्टाइलिंग या इंटीरियर डिजाइनिंग चुन सकते हैं। इन कोर्स के जरिए डिजाइन, ट्रेंड्स और स्पेस प्लानिंग की समझ विकसित होती है, जिससे फैशन ब्रांड्स और डिजाइन स्टूडियो में अवसर मिलते हैं।

फूड और हेल्थ सेक्टर में भी मौके

फूड टेक्नोलॉजी का कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है, जो फूड इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं। इसमें फूड प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और पैकेजिंग की जानकारी दी जाती है। बड़ी कंपनियां जैसे Nestle और Britannia इस फील्ड के प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं।

वहीं, हेल्थ और फिटनेस में रुचि रखने वाले छात्र योगा और फिटनेस डिप्लोमा कर सकते हैं। इसके बाद योग ट्रेनर, फिटनेस कोच या वेलनेस एक्सपर्ट के तौर पर करियर बनाया जा सकता है।

तेजी से बढ़ती डिजिटल और सर्विस इंडस्ट्री

डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का सबसे डिमांडिंग कोर्स बन चुका है। इसमें सोशल मीडिया मैनेजमेंट, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन जैसे जरूरी स्किल्स सिखाए जाते हैं। इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स भी युवाओं को आकर्षित कर रहा है, जहां शादी, कॉर्पोरेट इवेंट और बड़े प्रोग्राम्स की प्लानिंग और मैनेजमेंट सिखाई जाती है।

अगर आप ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो एयर होस्टेस या केबिन क्रू ट्रेनिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ग्राहक सेवा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।

फोटोग्राफी और फ्रीलांसिंग के मौके

फोटोग्राफी का डिप्लोमा उन छात्रों के लिए बेहतर है, जिन्हें कैमरा और क्रिएटिविटी में रुचि है। इस कोर्स में कैमरा हैंडलिंग, एडिटिंग और प्रोफेशनल शूटिंग सिखाई जाती है। आज के डिजिटल दौर में फ्रीलांस फोटोग्राफर के तौर पर भी अच्छी कमाई के मौके मौजूद हैं।

क्यों चुनें ये कोर्स

इन डिप्लोमा कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इससे छात्र कम समय में इंडस्ट्री के लिए तैयार हो जाते हैं। साथ ही, ये कोर्स करियर शुरू करने का तेज और किफायती रास्ता भी साबित होते हैं।

अगर आप 12वीं के बाद कुछ नया और अलग करना चाहते हैं, तो ये स्किल-बेस्ड कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। सही कोर्स और मेहनत के साथ आप कम समय में अपने करियर को मजबूत दिशा दे सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed