Edinbox Hindi

फ्रेशर्स के लिए वर्ल्ड बैंक में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर

अगर आप फ्रेशर हैं और वर्क एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं, तो वर्ल्ड बैंक आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। वर्ल्ड बैंक एक इंटर्नशिप प्रोग्राम चला रहा है, जिसमें भारतीय नागरिक भी भाग ले सकते हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान आपको रिसर्च करने, नए विचार प्रस्तुत करने और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। 1944 में स्थापित वर्ल्ड बैंक का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों की आर्थिक सहायता करना है।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
अगर आपने निम्नलिखित विषयों में पढ़ाई की है, तो आपके पास इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर है:
– इकोनॉमिक्स और फाइनेंस
– ह्यूमन डेवलपमेंट: (पब्लिक हेल्थ, एजुकेशन, न्यूट्रिशन, पॉपुलेशन)
– सोशल साइंसेज: (एंथ्रोपोलॉजी, सोशियोलॉजी)
– एग्रिकल्चर और एनवायरनमेंट
– इंजीनियरिंग और अर्बन प्लानिंग
– नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट
– प्राइवेट सेक्टर डेवलपमेंट
– कॉरपोरेट सपोर्ट: (अकाउंटिंग, कम्युनिकेशन, ह्यूमन रिसोर्स, आईटी, फाइनेंस)

योग्यता और आवश्यकताएँ
– आवेदक के पास अंडरग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
– वह पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा हो।
– अंग्रेजी भाषा में दक्षता आवश्यक है।
– फ्रेंच, स्पेनिश, रशियन, अरबी, पुर्तगाली या चीनी भाषा का ज्ञान होना लाभदायक रहेगा।
– कंप्यूटर और टेक्निकल स्किल्स वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इंटर्नशिप के लाभ
– इंटर्न को प्रति घंटे के आधार पर सैलरी मिलेगी।
– ट्रैवल अलाउंस के रूप में $3000 तक की सहायता दी जा सकती है (मैनेजर के विवेक पर निर्भर)।
– यह इंटर्नशिप चार महीने तक चलेगी (मई से अगस्त 2025)।
– इंटर्न को स्वयं रहने की व्यवस्था करनी होगी।

कैसे करें आवेदन?
– आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2025।
– इच्छुक उम्मीदवार वर्ल्ड बैंक के करियर पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
– आवेदन के साथ सीवी, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स का प्रमाण अपलोड करना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को मार्च के अंत तक सूचना मिल जाएगी और इंटरव्यू राउंड के बाद अप्रैल 2025 तक फाइनल चयन होगा।

अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्दी आवेदन करें और अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं!

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed