Edinbox Hindi

भारतीय छात्रों के लिए भी कुछ शर्तों और सीमाओं के साथ है नासा में इंटर्नशिप के अवसर

हाल ही में 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स की वजह से नासा एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नासा, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी मानी जाती है, अब भी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नासा में इंटर्नशिप करने का अवसर भी मिलता है, लेकिन यह भारतीय छात्रों और अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए कुछ शर्तों और सीमाओं के साथ होता है।

नासा की अधिकांश इंटर्नशिप यूएस नागरिकों (U.S. Citizens) या ग्रीन कार्ड होल्डर्स के लिए होती हैं। इस प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को https://www.nasa.gov/careers/pathways पर जाना होता है। यह प्रोग्राम मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है, और इसमें कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथ्स और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है।

हालांकि, नासा के कुछ विशेष प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी खुले होते हैं, लेकिन ये मुख्य रूप से यूएस स्पेस एजेंसी की साझेदार स्पेस एजेंसियों, जैसे कि ISRO, के माध्यम से उपलब्ध होते हैं। भारत के कुछ शोधकर्ता और छात्र ISRO के जरिए नासा के विशेष रिसर्च प्रोग्राम्स में शामिल होने का मौका पाते हैं। लेकिन फिलहाल, सीधे तौर पर भारतीय छात्रों के लिए नासा में इंटर्नशिप का कोई रास्ता नहीं है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed