Edinbox Hindi

ब्रिटेन में सड़क हादसे में भारतीय छात्र की मौत, चार की हालत गंभीर; सभी आंध्र प्रदेश के रहने वाले

पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लीसेस्टरशायर की पुलिस ने बताया कि एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चिरंजीवी पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो पुरुष और चालक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक (27) को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चिरंजीवी पंगुलुरी (32), माजदा-3 तमुरा में सवार होकर लीसेस्टर से मार्केट हार्बरो की ओर जा रहे थे, तभी यह वाहन एक खाई में जा गिरा।

बयान में कहा गया कि पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार तीन अन्य यात्री और चालक को अस्पताल ले जाया गया। दो पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आंध्र प्रदेश से हैं।

लीसेस्टरशायर पुलिस के बयान में कहा गया कि अधिकारी उन सभी लोगों से बात करेंगे और बयान दर्ज करेंगे, जो हादसे की सुबह ए6 पर यात्रा कर रहे थे और दुर्घटना के चश्मदीद थे। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग यह जांच लें कि क्या उन्होंने डैश कैम उपकरण पर कोई फुटेज कैप्चर की है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed