Edinbox Hindi

सुर्खियों में एलन मस्क का स्कूल ‘Astra Nova’: यहां मार्क्स नहीं, सोचने का तरीका सिखाया जाता है

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन स्कूल Astra Nova फिर से सुर्खियों में है। यह कोई पारंपरिक स्कूल नहीं, बल्कि ऐसा लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो बच्चों को रटने के बजाय सोचने और समझने की कला सिखाता है।

किसके लिए है यह स्कूल?
Astra Nova खासतौर पर 10 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां न तो किताबों का बोझ है, न रटाई, और न ही पारंपरिक रिपोर्ट कार्ड। छात्रों को केवल वही सिखाया जाता है जो असली दुनिया में उनके काम आए।

पढ़ाई का तरीका क्या है?
पढ़ाई के केंद्र में है “आर्ट ऑफ प्रॉब्लम सॉल्विंग” – यानी समस्याओं को सोच-समझकर हल करना। गणित जैसे विषयों को एल्जेब्रा, जियोमेट्री और प्री-कैलकुलस के ज़रिये सरल और व्यावहारिक रूप में पढ़ाया जाता है। हर टर्म में नया सिलेबस होता है, जिससे बच्चे हर बार कुछ नया और रोचक सीखते हैं। यह शिक्षा बच्चों को सिर्फ ज्ञान नहीं देती, बल्कि उन्हें दुनिया को देखने का नया नजरिया भी देती है।

कितनी है फीस?
यहां एक घंटे की क्लास की फीस $2200 (लगभग ₹1.88 लाख) है। कम से कम 2 घंटे और अधिकतम 16 घंटे की क्लासेस ली जा सकती हैं। फुल 16 घंटे के कोर्स की कुल फीस लगभग $35,200 (करीब ₹30.20 लाख) है। 

एडमिशन कैसे लें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा Astra Nova का हिस्सा बने, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट astranova.org पर जाकर आवेदन और अन्य विवरण देख सकते हैं।

क्यों है Astra Nova खास?
एलन मस्क का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना होना चाहिए – न कि सिर्फ नंबरों की दौड़ में दौड़ाना। Astra Nova इसी सोच पर आधारित है और अब यह स्कूल दुनिया भर में आधुनिक शिक्षा का उदाहरण बनता जा रहा है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed