Edinbox Hindi

कौन-से IIT में कितने मार्क्स पर मिल सकता है एडमिशन? 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा (JEE Advanced 2024) का परिणाम 9 जून को जारी कर दिया। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी 10 जून से शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्रों की उत्सुकता होगी कि कौन-से आईआईटी संस्थान में कितने मार्क्स पर एडमिशन मिल सकता है। 

आईआईटी देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने वालों की पहली प्राथमिकता आईआईटी ही होती है। आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा के दोनों चरणों में सफल होना अनिवार्य है। इस साल जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे। 
 
पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपस्थित होने वाले 180,200 उम्मीदवारों में से कुल 48,248 उम्मीदवार पास हुए, जिसमें 7,964 लड़कियां शामिल हैं। टॉप रैंक वाले सभी कैंडिडेट्स देश के नामी संस्थान, 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 40 जीएफटीआई सहित 121 कॉलेजों की 600 से अधिक कॉलेज ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट की रैंक, उनके मार्क्स और सीट की उपलब्धता के आधार पर ही टॉप आईआईटी में एडमिशन मिलता है। लेकिन सवाल उठता है कि कौन-सा आईआईटी कितने मार्क्स पर स्टूडेंट का एडमिशन करता है?

तो इस सवाल का जवाब है कि जिन स्टूडेंट्स का स्कोर 280 से अधिक होगा, उन्हें टॉप आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में कम्प्यूटर साइंस मिलने की संभावना है।  स्टूडेंट्स की फर्स्ट च्वॉइस देखें तो आईआईटी मुम्बई सीएस ब्रांच रहती है, इसके बाद दूसरी प्राथमिकता दिल्ली सीएस को देते हैं। तीसरी प्राथमिकता में कानपुर और मद्रास की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच को दी जाती है। आपको बता दें कि जोसा काउंसलिंग के बाद ही आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होती है। 

वैसे हर साल लाखों स्टूडेंट्स आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा देते हैं, लेकिन सभी को उसमें दाखिला मिल पाना मुमकिन नहीं है। अगर आप आईआईटी में एडमिशन से चूक जाते हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। जेईई एडवांस्ड 2024 में अपनी रैंक के आधार पर एनआईटी, आईआईआईटी या जीएफटीआई में दाखिला ले सकते हैं। इनके अलावा निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने का ऑप्शन भी है।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed