Edinbox Hindi

सीबीएसई ने दी सलाह, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली वेबसाइट्स से रहें सावधान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE Board) ने अपनी गतिविधियों से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों को आगाह करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने छात्रों को सैंपल प्रश्नपत्रों, पाठ्यक्रम और सीबीएसई संसाधनों के बारे में पुराने लिंक और फर्जी खबरें फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टलों के झांसे में न आने की चेतावनी दी है।

बोर्ड ने छात्रों से सीबीएसई से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखने को कहा है। बोर्ड की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in है। वहीं इसके अलावा बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट्स की लिस्ट भी शेयर की है।

जारी की एडवाइजरी में कहा गया है, “हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट सैंपल प्रश्न पत्र, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों और गतिविधियों से संबंधित पुराने लिंक और असत्यापित समाचार प्रसारित कर रहे हैं। ये लिंक और समाचार सत्र 2024-25 के लिए अद्यतन जानकारी प्रदान करने का झूठा दावा करते हैं।” इसमें कहा गया है, ‘जनता के हित में, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि अनधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी भ्रामक हो सकती है और स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकती है।’

सीबीएसई ने बोर्ड के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशिष्ट जानकारी, सरकारी पहल, घोषणाओं, परिपत्रों, नोटिसों के लिए अन्य आधिकारिक वेबसाइटों की भी लिस्ट जारी की है। ये वेबसाइटें हैं-
– सीबीएसई अकादमिक और कौशल शिक्षा, जिसमें नमूना प्रश्न पत्र, विषय, पाठ्यक्रम और संबंधित संसाधन, प्रकाशन, कार्यक्रम, सफल शामिल हैं- cbseacademic.nic.in
– सीबीएसई परिणाम- results.cbse.nic.in
– केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)- ctet.nic.in
– प्रशिक्षण त्रिवेणी प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां- cbseit.in/cbse/2022/ET/frmListing
– सीबीएसई सारस (एकीकृत ई-संबद्धता प्रणाली)- saras.cbse.gov.in/SARAS
– परीक्षा संगम (परीक्षा संबंधी गतिविधियां)- parikshasangam.cbse.gov.in/ps/

CBSE Advisory CBSE Board Central Board of Secondary Education

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed