Edinbox Hindi

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम हुए घोषित

UPSC CS Prelims Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

गौरतलब है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी और कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना था।

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के सफल उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा है कि निम्नलिखित रोल नंबर वाले परीक्षार्थी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। इन परीक्षार्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ-I) में फिर से आवेदन करना होगा। विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ-I) भरने और इसे जमा करने की तिथियां और महत्वपूर्ण निर्देश की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर की जाएगी।

परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी सिविल सेवा परीक्षा, 2024 की पूरी प्रक्रिया और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 समाप्त होने के बाद यानी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed