
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट पीजी (NEET PG 2024) की नई एग्जाम डेट घोषित कर दी है। परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को तय की गई है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद नीट पीजी की नई तारीख का ऐलान किया गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) का आयोजन 23 जून को किया जाना था, जिसे NEET UG और UGC NET पेपर लीक विवाद के बीच 22 जून को इसके आयोजन से 12 घंटे पहले एहतियात के तौर पर रद्द कर दिया गया था।
परीक्षा की नई तारीख के साथ-साथ अब एनबीई नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड भी दोबारा जारी करेगा। परीक्षा से पहले वाले सप्ताह में नीट पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार nbe.edu.in 2024 neet pg से अपना NEET PG Hall Ticket डाउनलोड कर पाएंगे।
नीट पीजी 2024 परीक्षा 13,886 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), 26,699 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और 922 पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के अनुसार, एमएस, एमडी और पीजी डिप्लोमा प्रवेश के लिए किसी अन्य प्रवेश परीक्षा को मान्यता नहीं दी जाती है। सफल उम्मीदवार सरकारी और निजी दोनों संस्थानों को मिलाकर 350 से अधिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुरक्षित कर सकते हैं।




Add comment