Edinbox Hindi

7 जुलाई को होने वाली सीटेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CBSE CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. से सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी जुलाई 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा।

CTET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल का पता होगा जहां उम्मीदवार को उपस्थित होना है। इसके अलावा नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, पेपर विवरण और परीक्षा-दिन के दिशा-निर्देश भी होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर वैध सरकारी-अनुमोदित आईडी प्रूफ के साथ सीटेट हॉल टिकट 2024 ले जाना आवश्यक है।

सीटेट परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा।प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे और 30 मिनट होगी। पेपर 1 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed