Edinbox Hindi

गुजरात की इस यूनिवर्सिटी में 141 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, पास हुआ केवल एक

हमेशा विवादों में रहने वाली सूरत की वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय यानी वीएनएसजीयू (VNSGU) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार यह यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ ऑफ आर्ट्स इकोनॉमिक्स (एम.ए.अर्थशास्त्र) एक्सटर्नल एग्जाम के निराशाजनक परिणामों को लेकर विवादों में है। इस परीक्षा को देने वाले 141 छात्रों में से सिर्फ एक छात्र ही पास हुआ है, बाकी सब फेल हो गए।   

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में एम.ए अर्थशास्त्र एक्सटर्नल परीक्षा देनेवाले 141 विद्यार्थी नतीजों का इंतजार कर रहे थे। जब नतीजे आए, तो उसे देख विद्यार्थी हैरान रह गए। 141 में से केवल एक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ, यानी परिणाम एक प्रतिशत भी नहीं। मास्टर ऑफ आर्ट्स इकॉनोमिक पार्ट-1 एक्सटर्नल का परिणाम महज 0.52 प्रतिशत ही आया। परीक्षा में कुल 192 विद्यार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी। परीक्षा देनेवाले 141 विद्यार्थियों में से केवल एक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ, बाकी 140 फेल हो गए। 

यह परिणाम छात्रों के लिए निराशाजनक होने के साथ-साथ विवादों का विषय भी बन गया है। कई छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की है और उचित जांच की मांग की है। ऐसे परिणाम से विद्यार्थियों में जबरदस्त आक्रोश है। यूनिवर्सिटी के कुलपति के मुताबिक वह इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर ऐसे नतीजों का कारण क्या है?

बहरहाल, यूनिवर्सिटी एग्जाम में 141 में से 140 छात्रों को फेल घोषित करने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इतने कम छात्रों के पास होने का क्या कारण है? क्या प्रश्नपत्र अत्यधिक कठिन थे? क्या मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई गलती हुई है? क्या कोई अनियमितता हुई है? छात्र विश्वविद्यालय से इन सभी सवालों का जवाब मांग रहे है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय अपनी परीक्षा प्रणाली में सुधार लाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। 

बता दें कि दिसंबर 2023 में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में बीए-बीकॉम के छात्रों की परीक्षा के पेपर के चलते सुर्खियों में आई थी। तब छात्रों ने यूनिवर्सिटी की परीक्षा के पेपर में लव स्टोरी, कामसूत्र की कहानी और प्रिंसिपल, प्रोफेसर और मैडम के नाम के साथ गालियां लिख दी थीं।   

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed