
IIT JAM 2025 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी (IIT) ने अगले साल यानि 2025 के मास्टर्स डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आइआइटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (IIT JAM 2025) के आयोजन करने की तिथि को घोषित कर दिया है। IIT JAM परीक्षा का आयोजन रविवार, 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस बार इसका आयोजन आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) करेगा।
IIT JAM 2025 प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश के 100 शहरों में किया जाएगा। बैचलर डिग्री और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स IIT JAM में बैठ सकेंगे। इसमें शामिल होने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। IIT JAM के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी।
IIT JAM का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट में मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री और जियोलॉजी विषयों की परीक्षा होगी। जबकि दोपहर के शिफ्ट में बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और मैथमेटिकल स्टेटिक्स का पेपर होगा। प्रवेश परीक्षा में जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, बॉयोटेक्नोलॉजी, इकनॉमिक्स, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री से सवाल पूछे जाएंगे.
जो विधार्थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 2025 में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश करना चाह रहे हैं, उन्हे साइंस या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री कोर्स किया होना चाहिए। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई उम्र सीमा नहीं है, कोई भी शामिल हो सकता है।
IIT JAM स्कोर के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स जैसे कि एमएससी (टेक), एमएससी-एमटेक, एमएससी (रिसर्च), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्युअल डिग्री में प्रवेश मिलेगा। इन कोर्स में करीब 3000 सीटों पर प्रवेश मिलता है।




Add comment