
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) चरण-3 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 27 जिलों में 400 से अधिक केंद्र बनाये गए हैं।
जिन उम्मीदवारों ने प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. के माध्यम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार शिक्षक 3.0 परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा हॉल में ले जाना ज़रूरी है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा में प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होगा। 19 से 21 जुलाई 2024 तक आयोजित होने वाली परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है जबिक 22 जुलाई 2024 को परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) चरण- 3 के लिए एग्जाम 19 से 22 जुलाई, 2024 निर्धारित है। इस चरण का लक्ष्य राज्य भर में विभिन्न शिक्षण पदों के लिए 87,074 रिक्तियों को भरना है।




Add comment