Edinbox Hindi

UPSSSC के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफ़ा, यह है असली वजह

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन यानी UPSSSC के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। सरकार को भेजे अपने पत्र में IAS प्रवीर कुमार ने अपने हेल्थ का हवाला देते हुए इस दायित्व से मुक्त करने की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूर कर लिया। प्रवीर कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2024 में पूरा हो रहा था। इसके साथ ही शासन ने आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

बरेली के रहने वाले प्रवीर कुमार 1982 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह लखनऊ में रहते हैं। उनका जन्म 1959 में फतेहगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1981 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति औराई में एसडीएम के पद पर हुई थी। प्रवीर कुमार को साल 2017 में आईएएस एशोसिएशन ने संघ का अध्यक्ष भी चुना था। आईएएस प्रवीर कुमार जुलाई 2019 में राजस्व परिषद के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। रिटायर्ड आईएएस प्रवीर कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त सहित केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

साल 2019 में प्रवीर कुमार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का चेयरमैन बनाया गया था। IAS प्रवीर कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के घुटने का ऑपरेशन दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ है, इसके बाद वे उनके साथ रहना चाहते हैं, इसीलिए इस्तीफ़ा दिया है। इसके अलावा कोई और वजह नहीं है। मेरी वजह से आयोग का काम बाधित होता यह ठीक नहीं था।

गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी, ग्रुप ‘ग’ व ‘घ’ के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। राज्य सरकार ने आईएएस प्रवीर को दिसंबर 2019 में आयोग का अध्यक्ष नियुक्ति किया था। उनका कार्यकाल इसी साल दिसंबर में खत्म हो रहा था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। IAS प्रवीर ने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली (Dual Examination System) लागू की थी। इसके तहत प्राइमरी क्वालीफाइंग एग्जाम में शामिल होने वालों को ही मेंस परीक्षा के लिए पात्र माना गया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed