Edinbox Hindi

‘मुस्कुराहट’ के लिए बिताया सोनू सूद ने दो सौ बच्चों के साथ अपना दिन

फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक्टिंग से ज़्यादा ज़रूरतमंदों के लिए, समाज के लिए अपने कार्यों के कारण जाने जाते हैं। उनकी पहल से कइयों के चेहरे पर मुस्कुराहट आई है। लेकिन इस बार मुस्कुराहट के साथ उनका कुछ अलग सा रिश्ता बना। दरअसल, अबकी सोनू सूद मुस्कुराहट फाउंडेशन के सौजन्य से मुंबई के फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल पहुंचे। यहां उन्होंने मुंबई और आसपास के करीब दो सौ बच्चों के साथ अपना पूरा दिन बिताया। इस दौरान सोनू सूद ने बच्चों से खूब बातें कीं, उनके साथ खाना खाया और खेल भी खेले।

इस मौके पर उन्होंने कहा, “फिनिक्स मिल्स लिमिटेड की ओर से कई अच्छे उपक्रम और मुहिमों का आयोजन किया गया है और इसी मुहिम का नया हिस्सा है, शॉप विद अ पर्पज यानी ‘खरीदारी में भी दुनियादारी’। यहां हर एक खरीदारी एक अच्छे काम में योगदान दे रही है। जब हमारी खरीदारी एक अच्छे काम के लिए होती है, तब उसकी खुशी होती है ना कि किसी तरह की कोई चिंता।

बारिश के मौसम में बरसात के पानी को जमीन के भीतर तक पहुंचाने और बादलों से मिले इस तोहफे को संभाल कर रखने के काम में लगे आकार चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अमला रुइया भी इस दौरान सोनू सूद के साथ थीं। उन्होंने कहा, “हम रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का काम ऐसी जगहों पर करते हैं जहां पानी की किल्लत होती है। सोनू के साथ रहकर मैं अपने इस चहेते कार्यक्रम को सहयोग दे रही हूं, इसकी मुझे काफी खुशी हो रही है। यहां पहुंचे बच्चों की खुशी और उत्साह भी हमारे प्रयासों को एक नई दिशा देता है।”

बहरहाल, ये दोनों दिग्गज फिनिक्स शॉपिंग फेस्टिवल के बारे में जागरूकता जगाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस फेस्टिवल में शॉपिंग के साथ मनोरंजन और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के लिए सोनू सूद को मुख्य अतिथि बनाया गया था। सोनू सूद के मुताबिक, शॉप विद अ पर्पज मुहिम का उद्देश्य दान की संस्कृति को खरीददारी से जोड़ना है, इसके जरिये छोटे समय से लेकर दीर्घकालावधि में लगातार विकास में योगदान दिया जा सकेगा। बताया गया कि इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान जो शॉपिंग होगी, उनमें से कुछ हिस्सा सूद चैरिटी फाउन्डेशन को दिया जाएगा।

फिनिक्स शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन फिनिक्स पलाडियम मुम्बई के अलावा फिनिक्स पलाडियम अहमदाबाद, फिनिक्स मार्केट सिटी मुम्बई, फिनिक्स मार्केट सिटी पुणे, फिनिक्स मॉल ऑफ दी मिलेनियम पुणे, फिनिक्स सिटैडेल इंदौर और फिनिक्स पलाजिओ लखनऊ में भी किया जा रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed