
बिहार शिक्षक नियुक्ति के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब अभ्यर्थियों को तीन की जगह पांच बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बीपीएससी शिक्षक नियमावली 2023 में संशोधन किया गया है। बीपीएससी की परीक्षा में तीन अवसर गंवा चुके अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति में चौथा और पांचवा मौका मिलेगा। यह बदलाव बीते 15 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्तें) नियमावली 2023 में किए गए संशोधन के बाद किया गया है। पहले अभ्यर्थियों को अधिकतम तीन बार ही परीक्षा देने का मौका मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पांच बार कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लगभग तीन लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने टीआरई-1 और टीआरई-2 के बाद टीआरई-3 में अपने तीनों अवसरों का इस्तेमाल किया है। नए नियमों के अनुसार अब विद्यार्थी पांच बार परीक्षा दे सकते हैं। सरकार ने 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इससे अभ्यर्थी न केवल टीआरइ- 4 में बैठ सकेंगे बल्कि उसमें असफल रहे अभ्यर्थी टीआरइ – 5 में भी बैठ सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-4) के लिए यह नया नियम लागू किया गया है। हालांकि, टीआरई-3 की परीक्षा पहले ही हो चुकी थी और उसमें नियमावली के संशोधन के बावजूद अवसरों की संख्या तीन ही रखी गई थी, अब सरकार ने 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
इस नए नियम से अभ्यर्थियों को परीक्षा में अधिक बार भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें सफल होने की अधिक संभावना होगी। यह बदलाव न केवल उनकी मेहनत को मान्यता देगा, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का एक और मौका भी प्रदान करेगा।




Add comment